फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman injured in leopard attack in Betalghat

बेतालघाट में तेंदुए के हमले से महिला घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in leopard attack in Betalghat
बेतालघाट में तेंदुए के हमले से घायल महिला का उपचार करते डॉक्टर। संवाद - फोटो : BHIMTAL
बेतालघाट/नैनीताल। ग्राम पंचायत रोपागांव में सोमवार को मवेशियों के लिए चारा लेने गई ओजीकूलो निवासी कमला उप्रेती (40) पत्नी मोहन चंद्र को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सोमवार को कमला उप्रेती चारा लेने जंगल गई थी। इस बीच उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। यह देख साथ गईं अन्य महिलाओं ने हल्ला मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

कमला को घायल अवस्था में बेतालघाट सीएचसी ले जाया गया। डॉ. शिशिर मोहन ने बताया कि महिला के सिर और मुंह पर गहरे निशान हैं। प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित महिला को मुआवजा की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, क्षेत्र के तिवारी गांव में भी कई दिनों से तेंदुआ दिखाई दे रहा है। इस वजह से ग्रामीण परेशान हैं। समाजसेवी इंदर बोहरा ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व तेंदुए ने बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया था। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

-=----------------------
बेतालघाट में पिंजरा लगाए वनविभाग : अजय भट्ट
नैनीताल। केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद अजय भट्ट ने डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल को तेंदुए के हमले में घायल महिला का उचित इलाज करवाने और मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं को बेतालघाट के प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाने के निर्देश दिए हैं। सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट ने फोन पर डीएम गर्ब्याल को निर्देश दिए कि वह घायल कमला उप्रेती को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराएं। साथ ही मुख्य वन संरक्षक (कुमाऊं) पीके पात्रो को तेंदुए की दहशत वाले क्षेत्र में पिंजरा लगवाने और प्रभावित परिवार को मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए हैं। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed