फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman injured by leopard attack to save cow

भीमताल : गाय को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई महिला, घायल

Tue, 02 Jun 2020 12:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल) Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
Woman injured by leopard attack to save cow
देवकाधूरा में तेंदुए के हमले से घायल महिला - फोटो : BHIMTAL

ग्राम पंचायत मलुवाताल के तोक देवकाधूरा में रविवार रात 2 बजे गोशाला में तेंदुए ने गाय पर हमला कर दिया। घटना की आहट पर जागी महिला गाय को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई। इस बीच महिला घायल हो गई और तेंदुआ महिला और गाय को छोड़कर भाग गया। इलाज के बाद महिला की हालत ठीक है।

विज्ञापन


प्रधान लक्ष्मण सिंह गंगोला ने बताया कि रविवार रात दो बजे नवीन दुम्का की गोशाला में तेंदुए ने गाय पर हमला कर दिया। गाय की आवाज सुनकर नवीन दुम्का की पत्नी सरस्वती देवी जाग गई। उन्होंने गोशाला में पहुंचकर गाय को बचाने का प्रयास किया तो तेंदुए ने सरस्वती देवी पर हमला कर दिया। हल्ला मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला।
विज्ञापन


सोमवार सुबह परिजन महिला को इलाज के सीएचसी लेकर पहुंचे। सूचना पर वन दरोगा विशन पोखरिया, किशन भगत ने मौके पर पहुंचकर महिला का इलाज कराया। महिला के मुंह और नाक पर दस टांके आए हैं। वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने तत्काल दस हजार की धनराशि महिला के परिजनों को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, दुर्गादत्त पलड़िया, ममता बिष्ट, पूरन भट्ट, राधा कुल्याल, प्रेम कुल्याल, पूरन लाल, विनोद पांडे ने तहसीलदार से घायल महिला को उचित मुआवजा देने और बेहतर इलाज कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। इधर, विधायक राम सिंह कैड़ा और प्रधान लक्ष्मण सिंह गंगोला ने मुआवजा और गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed