{"_id":"5e62b38a8ebc3eeb4763c7dc","slug":"woman-hangs-under-suspicious-circumstances-death-haldwani-news-hld376444877","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फंदा लगाया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फंदा लगाया, मौत
विज्ञापन
हल्द्वानी देवलचौड़ में महिला द्वारा की गई आत्महत्या के गुमसुम बैठा पति भुवन शर्मा व सास तुलसी।
हल्द्वानी। टीपी नगर चौकी क्षेत्र के देवलचौड़ निवासी एक महिला ने बृहस्पतिवार को घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
देवलचौड़ निवासी भुवन शर्मा एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। घर पर उनके साथ पत्नी भावना (29) भी रहती थी। शुक्रवार सुबह भुवन शर्मा स्कूल चले गए। भावना घर पर ही थी। देर शाम भुवन स्कूल से घर पहुंचे तो भावना ने अंदर से दरवाजा बंद किया था काफी कोशिशों के बाद भी भावना ने दरवाजा नहीं खोला तो भुवन शर्मा ने टीपी नगर चौकी को सूचना दी।
चौकी प्रभारी राहुल राठी मौके पर पहुंचे और भुवन के परिजनों की मदद से कमरे का दरवाजा खुलवाया। कमरे के अंदर भावना दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी थी। भुवन ने बताया कि दिन में भावना ने खाना खाया फिर खुद को कमरे में बंद कर लिया। राहुल राठी ने बताया कि शव को कब्जे में लिया है। शनिवार को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को जाना था मामा के श्राद्ध में
एक वर्ष पूर्व भावना के गौलापार निवासी मामा खीमानंद का देहांत हुआ था और शनिवार को उनके वार्षिक श्राद्ध में भावना को जाना था। जनवरी तक भावना एक निजी स्कूल में पढ़ा रही थी, साथ ही कंप्यूटर कोर्स भी कर रही थी, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसने छोड़ दिया था। कुछ दिन पूर्व भुवन शर्मा उसे मायके लेकर भी गया था।
दिन में खाना खाने के बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया था
भुवन ने बताया कि दिन में करीब 12:30 बजे भावना ने अपने कमरे से बाहर निकलकर खाना खाया, फिर खुद को कमरे में बंद कर लिया। शव के अकड़ने से अंदेशा लगाया जा रहा है कि करीब एक बजे भावना ने फांसी लगाई। दो वर्ष पूर्व उनका विवाह हुआ था। स्वास्थ्य खराब होने के कारण घटना के समय भुवन के पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे और माता तुलसी देवी पास ही होली के कार्यक्रम में गई थी।