फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman fell in ditch seriously injured, due to family's financial condition, is not getting proper treatment

खाई में गिरी महिला गंभीर रूप से घायल, परिवार की माली हालत होने से नहीं हो पा रहा उचित इलाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Woman fell in ditch seriously injured, due to family's financial condition, is not getting proper treatment
प्रतीकात्मक फोटो।
बेतालघाट (नैनीताल)। क्षेत्र के दूरस्थ गांव चूलिया विडारी निवासी 38 वर्षीय दीपा देवी पत्नी नारायण सिंह शनिवार की शाम घास काटने के लिए गई थीं। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह 40 मीटर गहरी खाई में गिर गईं। उनके साथ गईं महिलाओं ने स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें बेतालघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हल्द्वानी के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। दीपा की रीड़ की हड्डी और गर्दन टूट गई है। साथ ही उनके सिर में भी गंभीर चोट आई है। परिवार की आर्थिक हालत बहुत कमजोर है। जिसकी वजह से उन्हें दीपा को वापस घर लाना पड़ा। दीपा की एक बेटी और दो बेटे हैं। बेटी की शादी एक साल पहले हुई है। उनके पति खेतीबाड़ी कर परिवार चलाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed