फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman dies, three injured after Max falls into the abyss

मैक्स के खाई में गिरने से महिला की मौत, तीन घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, three injured after Max falls into the abyss
चोरलेख के पास मैक्स के खाई में गिरने से घायल लोग और घायलों को रेस्क्यू कर लाती पुलिस। संवाद न्यूज ? - फोटो : BHIMTAL
पहाड़पानी (नैनीताल)। लमगड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रही मैक्स मंगलवार शाम चोरलेख के पास के 200 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि राहगीर समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पदमपुरी अस्पताल ले जाया गया, जहां से तीनों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लमगड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रही मैक्स चोरलेख के पास असंतुलित होकर 200 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में ललिता देवी (35) पत्नी सुरेश सिंह निवासी विरोड़ा स्युनानी अल्मोड़ा की मौके पर मौत हो गई। हादसे में वाहन सवार चंदन सिंह (40) पुत्र मदन सिंह, दीपक (24) पुत्र दीवान सिंह निवासी स्युनानी अल्मोड़ा और राहगीर रमेश चंद्र (40) पुत्र ईश्वरी राम निवासी दीनी मल्ली, पहाड़पानी भी खाई में गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने महिला के शव को सड़क तक पहुंचाया। 108 एबुलेंस के देरी से आने के कारण तीनों घायलों को एक निजी और तहसील के वाहन से पदमपुरी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि तीनों घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना से अवगत करा दिया है। वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक रमेश चंद्र सड़क किनारे लकड़ी लेकर पैदल जा रहे थे। इस दौरान वाहन की टक्कर लगने के कारण वह खाई में गिर गए। घटनास्थल पर एसडीएम अनुराग आर्या, थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह, नायब तहसीलदार तान्या रजवार, नरेश परिहार, रवि पांडे, हेम चंद्र पलड़िया, पूरन गुणवंत, चंद्रा नाथ आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed