फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman dies of vomiting and diarrhea

उल्टी-दस्त से महिला की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of vomiting and diarrhea
अब उल्टी-दस्त से महिला की जान गई
विज्ञापन

बेस अस्पताल
उल्टी दस्त से इस साल दूसरी मौत, सीएमएस बोले हालत खराब थी, सुबह दिल का दौरा भी पड़ा था
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। उल्टी दस्त से बेस अस्पताल में सोमवार की सुबह एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद अस्पताल में कोहराम मच गया। उल्टी-दस्त के कारण इस वर्ष दूसरी मौत हुई है।
नई बस्ती निवासी अमीर जहां (30) को रविवार को उल्टी दस्त होने के कारण भर्ती कराया गया था। बेस अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा था। सोमवार तड़के अमीर की हालत बिगड़ने लगी। सुबह लगभग सवा आठ बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप था कि महिला की डेंगू संबंधी जांच नहीं कराई गई। दूसरी ओर अस्पताल के सीएमएस डॉ. हरीश लाल ने बताया कि महिला की हालत बहुत खराब थी। महिला मधुमेह से भी ग्रस्त थी। शुगर होने के कारण उसे सुबह दिल का दौरा पड़ गया और मौत हो गई। बताया कि महिला को बुखार नहीं था, इसलिए डेंगू संबंधी जांच नहीं कराई गई। बता दें कि 16 अप्रैल को डायरिया से एक वर्षीय मासूम की मौत बेस अस्पताल में हुई थी जबकि वर्ष 2015 में रामनगर और वर्ष 2016 में लालकुआं में डायरिया से दो लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

वर्ष डायरिया के केस
2014 37,106
2015 31,155
2016 51,186
2017 37,035
2018 23,146
2019 23,959
कैसे होता है डायरिया
उल्टी-दस्त लगातार होने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। शरीर से पानी और नमक निकल जाता है। डायरिया के दौरान पानी और नमक ज्यादा निकलने के बाद सी ग्रेड का डीहाइड्रेशन होने पर मरीज की स्थिति ज्यादा नाजुक हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या न करें/क्या करें
= बासी भोजन न करें।
= खुले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
= खुले हुए फलों को न खाएं।
= खुले हुए जूस आदि का सेवन न करें।
= पानी उबालकर पीएं।
= उल्टी-दस्त होने पर नमक-चीनी का घोल अधिक से अधिक लें।
= डायरिया होने की स्थिति में डॉक्टर से तत्काल संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed