फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Acting Chief Justice and Permanent Judge welcomed with shawls at Uttarakhand High Court

नैनीताल: हाईकोर्ट में सम्मान समारोह, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और स्थाई न्यायाधीश का शॉल ओढ़ाकर स्वागत

Mon, 12 Oct 2026 09:13 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Mon, 12 Oct 2026 09:13 PM IST
सार

नैनीताल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से सोमवार को बार सभागार में नवनियुक्त कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और स्थाई न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। 

विज्ञापन
Acting Chief Justice and Permanent Judge welcomed with shawls at Uttarakhand High Court
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से सोमवार को बार सभागार में नवनियुक्त कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और स्थाई न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने दोनों न्यायाधीशों को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन

कार्यक्रम में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने वकालत के शुरुआती दिनों के संघर्षों को साझा किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों और निरंतर मेहनत के बल पर ही इस मुकाम तक पहुंचना संभव हुआ है। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं से अपने पेशे के प्रति समर्पित रहने और निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के शुरुआती दौर में अधिवक्ताओं के पास पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं और चैंबर उपलब्ध नहीं थे। उस समय अधिवक्ताओं ने पेड़ों के नीचे बैठकर बारिश और बर्फबारी जैसी विषम परिस्थितियों में भी काम किया। न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी ने भी अधिवक्ता के रूप में उस दौर को देखा है। उन्होंने कहा कि समय के साथ बुनियादी ढांचे में काफी सुधार हुआ है।

विज्ञापन


बार एसोसिएशन अब अपने 26वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है और उम्मीद है कि यह देश की अग्रणी बार एसोसिएशनों में स्थान बनाएगी। बार अध्यक्ष डीसीएस रावत ने कहा कि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों से भली-भांति परिचित हैं। इससे प्रदेश की परिस्थितियों को समझने और न्याय की उम्मीद लेकर अदालत पहुंचने वाले लोगों को समय पर न्याय दिलाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में एडवोकेट जनरल एसएन बाबुलकर, बार एसोसिएशन के सचिव सौरभ अधिकारी, रजिस्ट्रार जनरल योगेश गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता पुष्पा भट्ट, पुष्पा जोशी, आरके रायजादा, पीयूष गर्ग, अरविंद वशिष्ठ, एसके जैन, एमसी कांडपाल, केपी उपाध्याय, संदीप टंडन, अमरमूर्ति शुक्ला, पीएम पिंगल, राहुल नेगी, ज्ञानमति कुश्वाहा, प्रभा नैथानी, भुवनेश जोशी, शैलेंद्र नौटियाल, सुरेश भट्ट, रमन साह, अविनाश खंडूरी, शैलेंद्र चौहान, अमजोत चड्ढा, शिवानंद भट्ट, नलिन सौन, प्रमोद बेलवाल, कासिफ जाफरी, मीना बिष्ट, शिवांगी गंगवार, सुहास रतन जोशी, कैलाश तिवारी, अरविंद शर्मा, योगेश पचौलिया और सौरभ पांडे सहित कई अधिवक्तागण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed