फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman dies in leopard attack

Nainital News: तेंदुए के हमले में महिला की मौत

Fri, 08 Dec 2023 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 08 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in leopard attack
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल ब्लॉक ग्राम की पंचायत मलुवाताल के तोक कसाइल में बृहस्पतिवार शाम तीन बजे जंगल में चारा काट रही महिला की तेंदुए के हमला में मौत हो गई। इस दौरान महिला और बच्चे ने भागकर जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची। इस दौरान तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमले की कोशिश भी की।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह गंगोला ने बताया कि गांव के दूरस्थ तोक कसाइल में बृहस्पतिवार शाम तीन बजे इंदिरा देवी (35) पत्नी मोहन बेलवाल जानवरों के लिए चारा काट रही थी। तभी घात लगाए तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान अन्य महिलाओं और बच्चे ने भागकर जान बचाई। मौके पर अन्य ग्रामीणों के शोर पर तेंदुआ उन पर भी हमलावर हो गया। फिर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। उन्होंने कहा कि महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। महिला का पति मोहन बेलवाल खेतीबाड़ी कर परिवार का खर्चा चलाते हैं। घटना के बाद से दो बेटों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




डीएफओ को दी जानकारी

विधायक राम सिंह कैड़ा ने डीएफओ को फोन पर घटना से अवगत कराने के साथ मृतका के परिजनों को मुआवजा देने और गांव में पिंजरा लगाने के लिए कहा। कांग्रेसी नेता मनोज शर्मा ने कहा कि वन विभाग की लापरवाही के चलते महिला की मौत हुई है। प्रधान गंगोला ने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि महिला को बचाने के लिए गए चार युवक तेंदुए के भय के चलते घर नहीं आ पाए। इससे उनके परिजनों में चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




भीमताल से लेकर बेतालघाट तक तेंदुए के दहशत

भीमताल ब्लॉक के जंगलियागांव, शिमाला, पांडेगांव, भांकर, चनौती, पिनरों, अलचौना, दुदली, अम्दौ, बेतालघाट, काकड़ीघाट, गरमपानी और खैरना से लगे गांवों में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। पूर्व में भी तेंदुए के हमले से ग्रामीणों को जान गंवानी पड़ी है। आबादी वाले क्षेत्रों में तेंदुए के आने से ग्रामीण शाम के समय घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं।




डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि तेंदुए के हमले की सूचना मिलते ही टीम को गांव में भेज दिया है। घटनास्थल के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। दुदुली गांव और पांडेगांव के भांकर में पिंजरा लगाए गए हैं। तेंदुए की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। विभाग की ओर से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed