फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman dies due to bleeding after delivery in primary health center

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद महिला की रक्त्रस्राव की वजह से मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to bleeding after delivery in primary health center
हल्द्वानी/कालाढूंगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने बेटी को जन्म दिया। प्रसव के बाद अधिक रक्तस्राव होने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

रुद्रपुर के फुलसुंगा निवासी रमनदीप ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने पत्नी आस्था (24) को बुधवार सुबह सात बजे कालाढूंगी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। शाम करीब चार बजे आस्था ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था। प्रसव के कुछ ही देर बाद अचानक पत्नी की हालत बिगड़ी और रक्तस्राव होने लगा। परिजनों ने अस्पताल कर्मचारियों को दिक्कत बताई। अस्पताल में पर्याप्त संसाधन न होने की वजह से महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस से हुई बातचीत में परिजनों ने बताया कि एसटीएच पहुंचने से पहले ही आस्था जिंदगी की जंग हार चुकी थी। एसटीएच में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

परिवार में महिला न होने की वजह से पत्नी को भेजा था मायके
पुलिस के मुताबिक रमनदीप रुद्रपुर के फुलसुंगा निवासी हैं। उनके परिवार में कोई महिला नहीं है। इस वजह से गर्भावस्था के चलते उन्होंने करीब दो माह पहले पत्नी आस्था को कालाढूंगी के धमोली स्थित ईसाई कॉलोनी में अपनी ससुराल में छोड़ दिया था ताकि ठीक तरह से उसकी देखभाल हो सके। वहीं मंगलवार को आस्था की तबियत बिगड़ने पर ससुराल वालों ने रमनदीप को फोन किया था। इसके बाद ही रमनदीप वहां पत्नी के पास पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed