फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman and two children fled 'he'

महिला और दो बच्चों को लेकर भागा ‘वो’

Tue, 28 Apr 2015 02:02 AM IST
Updated Tue, 28 Apr 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन

दूर का रिश्तेदार दो बच्चों की मां को बहलाकर भगा ले गया। बच्चों को वापस करने के लिए वो पति और बच्चों के मामा से 17 हजार की फिरौती मांग रहा है। मामले में पीड़ित पति ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। जांच से पता चला कि उक्त रिश्तेदार महिला और उसके बच्चों को लेकर भोटिया पड़ाव चौकी के पास एक होटल में ठहरा हुआ था। पुलिस के आने की भनक मिलने पर महिला के साथ शहर से भाग निकला।

विज्ञापन


ओखलकांडा मल्ला निवासी जीवन चंद मोनी की पत्नी विमला 18 अप्रैल को अपने सास-ससुर से यह कहकर बच्चों को लेकर घर से निकली कि ननिहाल में समारोह में जा रही है। इधर, मायके या ननिहाल में महिला के नहीं पहुंचने पर काठगोदाम स्थित एक टेंट हाउस में काम करने वाला उसका पति परेशान हो गया। रविवार को एक रिश्तेदार ने महिला के भाई को फोन कर बताया कि उसके भांजे को वह दिला सकता है।
विज्ञापन


इसके बाद सोमवार को भोटिया पड़ाव स्थित होटल से महिला के प्रेमी ने फोन कर उसके भाई से भांजे लौटाने के एवज में 17 हजार रुपए मांगे। इसी प्रकार का फोन पति के मोबाइल पर भी आया था। मायके और ससुराल के लोगों ने घटना से एसपी सिटी और एसएसआई इंदर सिंह राणा को अवगत कराया। एसएसआई ने पूछताछ के बाद भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस को होटल भेजा, लेकिन इसके पहले ही वह बच्चे और महिला के साथ बाइक से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत बाइक का नंबर नोट कर महिला के प्रेमी की तलाश कर रहे हैं। परेशान पति का कहना है कि उसे नहीं पता था कि शादी के 16 साल बाद उसकी पत्नी यह हरकत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed