फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   With gale lashed Jmajm Bdra

आंधी के साथ झमाझम बरसे बदरा 

Mon, 14 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
ब्यूरो/ हल्द्वानी Updated Mon, 14 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
With gale lashed Jmajm Bdra
बारिश - फोटो : अमर उजाला

पिछले तीन दिनों से मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान गिर गया है। शनिवार की रात आंधी के साथ झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। अधिकतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को दिन में पड़ रही गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन


रविवार की शाम को आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। जबकि पहाड़पानी में बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि हुई। पिछले सप्ताह दोपहर में कड़ी धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया था। शुक्रवार से मौसम ने करवट बदली और ठंडी हवाओं ने राहत दी। शनिवार की देर रात आंधी के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। आंधी थमने के बाद झमाझम बरसे बदरा ने गर्मी से राहत दी।
विज्ञापन


रविवार की सुबह भी सूर्यदेव और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी था। रविवार की शाम भी आंधी के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी के बाद चली ठंडी हवाओं ने राहत दी। दूसरी ओर धारी ब्लॉक के पहाड़पानी और इसके आसपास के क्षेत्र में रविवार दोपहर आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि हुई। आधे घंटे तक हुई ओलावृष्टि के कारण गाड़ियों के टायर फिसलने लगे। साथ ही नाशपाती, पुलम एवं मटर आदि के फूलों को ओलों ने बुरी तरह प्रभावित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed