{"_id":"57bdf1084f1c1bd02dd4f382","slug":"wisdom-will-save-you-resort-to-stone","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपको बचाने के लिए 'पत्थर बुद्घि' का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपको बचाने के लिए 'पत्थर बुद्घि' का सहारा
अमर उजाला ब्यूरो कालाढ़ूंगी
Updated Thu, 25 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
आपको बचाने के लिए पत्थर बुद्घि का सहारा
- फोटो : अमर उजाला
निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने के मामलों में चर्चित लोनिवि विभाग का एक नया कारनामा सामने आया है। कालाढूंगी-नैनीताल मोटर मार्ग में नलनी ग्रामसभा को जाने वाले रास्ते के पास मुख्यमार्ग में कलमठ टूटने से बने गड्ढे को ठीक करने के बजाय लोनिवि कर्मियों ने गड्ढे को एक बडे़ पत्थर से ढक दिया।
विज्ञापन
इससे कभी भी कोई बड़ी दुघर्टना हो सकती है। अत्यधिक व्यस्त इस सड़क में प्रतिदिन सैकड़ों वाहन फार्राटा भरते हैं। वहीं सड़क के बीचोंबीच विभाग द्वारा एक सप्ताह पूर्व गड्ढे को ढकने के लिए रखे इस पत्थर पर विभाग के किसी अधिकारी की नजर नहीं पड़ी है। शायद उनको भी किसी बड़ी घटना का इंतजार है।
विज्ञापन