फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Winter Carnival: The excitement of Jhora, Chhapeli, Chanchari

विंटर कार्निवाल : झोड़ा, छपेली, चांचरी की धूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Winter Carnival: The excitement of Jhora, Chhapeli, Chanchari
नैनीताल। विंटर कार्निवाल में बुधवार को लोक संस्कृति की बयार बही। खेल मैदान में बनाए मंच पर विभिन्न संस्थाओं के कलाकारों ने झोड़ा, छपेली, चांचरी नृत्य समेत कुमाऊं व गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान मां नयना ग्रुप पुष्कर महर पार्टी की प्रस्तुति आकर्षक रही। ओ नंदा सुनंदा तू दैण है जाए.. से आयोजन की शुरुआत हुई। पुष्कर ने हिट न्हें जानू दीपा आगरा.., राकेश जोशी ने न जाछूं कमला..गीत की प्रस्तुति से सराहना बटोरी। सांस्कृतिक दलों ने छपेली में लाली पधानी.., न्योली में सूखा डाना घर ज्योंला.. आदि गीत पेश किए। महिपाल सिंह ने गोरखा चेली भागुली.., हिट साई म्यर दगड़ा.. गीत गातक माहौल को लोक संस्कृति से सराबोर कर दिया। कलाकारों ने कुमाऊंनी बोली में व्यंगात्मक प्रस्तुति से लोगों को गुदगुदाया। संचालन नवीन पांडे ने किया। संवाद
विज्ञापन


गर्म तासीर की बाड़ी और मेड़ी का लुत्फ उठा रहे लोग

नैनीताल। स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों के लिए विंटर कार्निवाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां पर्यटकों को एक ही स्थान पर कुमाऊं के लजीज व्यंजन मिल रहे हैं। सर्द मौसम में गर्म तासीर की बाड़ी और मेड़ी लोगों को खूब भा रही है। सांस्कृतिक मंच के पास बने फूड कोर्ट तथा प्रदर्शनी स्थल पर होटलों की ओर से खानपान के स्टाॅल लगाए गए हैं। इनमें लोगों को कुमाऊंनी समेत अन्य जायका परोसा जा रहा है। स्थानीय होम मेड चॉकलेट, मोमबत्ती से बने उत्पाद, निजी स्तर पर तैयार आभूषण, पेंटिंग आदि की प्रदर्शनी लगाई गई है। द लर्निंग ट्री संस्था की ओर से पहाड़ की परंपागत बाड़ी और मेड़ी को प्रस्तुत किया गया है। इसमें मडुवे के आटे का गुड़ मिलाकर सूप (बाड़ी) तैयार किया गया है। जौ, बाजरा, तिल, नमक, अजवायन की आकर्षक डिजाइन में स्टिक (मेड़ी) तैयार की गई है। कुल्हड़ में सूप देकर उसमें स्टिक डाली जा रही है। स्टाॅल संचालक निर्मला चंद्रा व गजाला कमाल का कहना है इसमें भरपूर मात्रा में आयरन व कैल्शियम है। गर्म तासीर के चलते लोगों को इसका स्वाद खूब भा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed