{"_id":"6949a822628bc03e0f0c8901","slug":"winter-carnival-begins-with-trekking-nainital-news-c-238-1-ntl1003-121245-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ट्रैकिंग के साथ विंटर कार्निवाल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ट्रैकिंग के साथ विंटर कार्निवाल शुरू
विज्ञापन
नैनीताल। चाइना पीक (नैना पीक) पर ट्रैकिंग के साथ सोमवार को विंटर कार्निवाल शुरू हो गया। जिला पर्यटन विभाग के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम के तहत ट्रैकिंग का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या व एडीएम विवेक राय ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें 30 से अधिक युवाओं व अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि बर्ड वॉचिंग और ट्रैकिंग के साथ क्लीन ड्राइव का भी आयोजन किया गया। क्लीनिंग ड्राइव में सबसे अधिक कूड़ा एकत्र करने वाले वालंटियर को सम्मानित किया जाएगा। बर्ड वॉचिंग विशेषज्ञ जगजीवन धामी ने युवाओं को नैना बर्ड सेंक्चुरी तथा वहां पाए जाने वाले पक्षियों की जानकारी दी। एडीएम विवेक राय ने बताया कि उद्घाटन दिवस पर पर्यटन विभाग की ओर से चाइना पीक पर एक छोटा ट्रैक बनाया है। 26 दिसंबर को बिरला चुंगी से कैंची धाम तक ट्रैकिंग होगी। शाम को मॉल रोड स्थित मंच पर स्थानीय कलाकारों ने बैंड वादन किया। कार्यक्रम में एसडीएम नवाजिश खलिक, ईओ रोहिताश शर्मा, पीसी मनराल, दयाकिशन पोखरिया, नितिन कार्की, पंकज भट्ट, दीपक मर्तोलिया आदि मौजूद रहे। प्रशासन कार्निवाल को भव्य रूप देने में जुटा है। मंगलवार को शहर की माॅल रोड पर निकाली जा रही शोभायात्रा में जलसा, लखिया भूत, छोलिया नृत्य आदि की प्रस्तुति होगी। शाम को स्टार नाइट का आयोजन होगा। मॉल रोड को भी बिजली की मालाओं से सजाया जा रहा है।