फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will revive streams and rivers through Jal Kranti Board: CM

जल क्रांति बोर्ड से धारे-नौलों को पुनर्जीवित करेंगे : सीएम

Tue, 18 Jun 2024 04:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 18 Jun 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Will revive streams and rivers through Jal Kranti Board: CM
नैनीताल। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ग्लोबल वाॅर्मिंग बड़ी चुनौती है। इससे पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है जिसके चलते हमारे धारे, नौले, गधेरे और अन्य जलस्रोत सूख रहे हैं। इसके लिए सरकार वाटर रिवॉल्यूशन बोर्ड (जल क्रांति बोर्ड) बनाने जा रही है ताकि पानी के इन स्रोतों को पुनर्जीवित किया जा सके। सरकार ने जल संरक्षण की शुरुआत कर दी है, देहरादून में जल उत्सव इसका आगाज है।
विज्ञापन

राज्य अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत में सीएम धामी ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश भर में वनाग्नि की घटनाएं ज्यादा हुई हैं जो चिंतनीय है। वनाग्नि पर भविष्य की चुनौतियों के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है जिससे घटनाएं घटित ही न हों और यदि हों भी तो त्वरित राहत एवं बचाव किया जा सके। हालांकि बिना जनसहभागिता के यह संभव नहीं है। सीएम ने कहा कि वन विभाग समेत व्यवस्था में वनाग्नि की रोकथाम के लिए संसाधन बढ़ाने के साथ ही वन पंचायतों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर इनका दायरा बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि देश-दुनिया के पर्यावरण सुधार में हिमालय का विशेष महत्व है इसलिए हिमालयी राज्यों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। इसके लिए सार्थक पहल की जाएगी। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम के लिए भी योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि को आत्मसात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमरानी बांध अंतिम दौर में, सभी औपचारिकताएं पूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध जल्द ही मूर्त रूप लेने जा रहा है। इसकी सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चकी हैं। बांध संंबंधी दस्तावेजी कार्य लगभग अंतिम दौर में है। इससे हल्द्वानी समेत तराई भाबर को फायदा होगा। क्षेत्र का जल स्तर भी संतुलित रहेगा।
बलियानाला की धीमी प्रगति पर नाराजगी
कैलाकान हेलीपैड से नैनीताल आने के दौरान विधायक सरिता आर्या के आग्रह पर मुख्यमंत्री भवाली मार्ग पर टूटा पहाड़ क्षेत्र के पास से बलियानाला का निरीक्षण करने पहुंचे। विधायक ने बताया कि बलियानाला में कार्य की अपेक्षाकृत धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई।


सीएम धामी को बताईं समस्याएं

नैनीताल। सीएम धामी से विभिन्न संगठनों ने मुलाकात कर उन्हें कई समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपे। कुमाऊं विवि शिक्षक संघ ने संविदा अतिथि शिक्षकों को यूजीसी नियमानुसार 50 हजार प्रतिमाह दिए जाने, 10 वर्ष से संविदा व अतिथि शिक्षकों के रूप में कार्य कर चुके शिक्षकों को नियमितीकरण करने, शहर की आंतरिक मार्गों को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की। वहां प्रो. ललित तिवारी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. भुवन चंद्र आदि थे। इसके साथ ही भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लीला बोरा ने ज्ञापन सौंपकर 10 वर्षों से अधिक की सेवाएं दे चुके चालक, परिचालक व कार्यशाला में संविदा, आउटसोर्स कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग की। भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने पानी के बढ़े बिलों, सीवर लाइन चोक होने, विद्युत बिलों में बढ़ोतरी होने के साथ ही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। वहां अरविंद पडियार, राजेंद्र बिष्ट, रमेश जोशी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed