{"_id":"62008e7a44c6ad5d9660f871a8a6ab90","slug":"will-not-release-water-from-the-lake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी दबाव में झील से नहीं छोड़ने देंगे पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी दबाव में झील से नहीं छोड़ने देंगे पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाीमताल
Updated Mon, 08 Jun 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन, टैक्सी चालक यूनियन और बोट यूनियन से जुड़े लोगों ने बैठक कर गौलापार क्षेत्र के लोगों द्वारा भीमताल झील से पानी खोलने संबंधी मांग पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। कहा कि यदि गौलापार क्षेत्र के लोग भीमताल आकर धरना-प्रदर्शन करेंगे तो क्षेत्र के लोग भी अपने हक हकूक लेकर चुप नहीं बैठेंगे। वक्ताओं ने कहा कि वह किसी भी दबाव में भीमताल झील से पानी नहीं छोड़ने देंगे।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग हर साल 15 मई को भीमताल झील के पानी को तराई भाबर में सिंचाई और पेयजल के लिए खोलता था, लेकिन इस बार क्षेत्र के लोगों के विरोध के चलते विभाग पानी नहीं खोल सका है। इधर, बीते दिवस गौलापार क्षेत्र के लोगों ने डीएम से भेंटकर भीमताल झील का पानी खोलने की मांग की और धमकी दी कि यदि दो दिन में पानी नहीं खुला तो वह भीमताल कूच कर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
गौलापार क्षेत्र के लोगों की इस धमकी पर यहां विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग भी भड़क उठे हैं। उन्होंने बैठक कर कहा कि अंग्रेजों के जमाने में जब झील का पानी तराई भाबर को छोड़ा जाता था तब भीमताल की जनसंख्या नाममात्र थी लेकिन बीते पचास साल में भीमताल और इसके आसपास के गांवों की जनसंख्या लाखों में पहुंच चुकी है और अधिकांश लोग आज भी झील के पानी को ही पेयजल के रूप में प्रयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि वैसे भी भीमताल झील का पानी गौलापार तक पहुंचता ही नहीं है। बैठक में व्यापार मंडल सलाहकार समिति के संरक्षक सौरभ रौतेला, पूरन जोशी बालाजी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, बसपा नेता नवीन आर्या, तसव्वर खान समेत व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन और बोट यूनियन से जुड़े लोग मौजूद थे।
विज्ञापन