फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will not let the original form of Devbhoomi deteriorate: CM

देवभूमि का मूल स्वरूप बिगड़ने नहीं देंगे : सीएम

Sat, 09 Mar 2024 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 09 Mar 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Will not let the original form of Devbhoomi deteriorate: CM
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि से जब कोई व्यक्ति बाहर जाता है और वहां के लोगों में उसके प्रति श्रद्धा का भाव होता है। हमने तय किया है कि देवभूमि के मूल स्वरूप को किसी कीमत पर बिगड़ने नहीं देंगे। देवभूमि जैसे पवित्र स्थान पर लंबे समय से सरकारी भूमि पर लैंड जिहाद का खतरनाक षड़यंत्र रचा जा रहा है। सिंचाई विभाग, वन विभाग, नगर निगम सहित अन्य विभागों की सरकारी भूमि पर कब्जे की नीयत से कथित धार्मिक स्थल बनाकर उन्हें कब्जाया जा रहा था। सरकार ने अतिक्रमणमुक्त अभियान चलाकर लगभग 3500 एकड़ से अधिक जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह अभियान भविष्य में भी चलता रहेगा।
विज्ञापन

सीएम धामी शुक्रवार को काठगोदाम हिल डिपो में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने काठगोदाम रोडवेज बस टर्मिनल, आरटीओ कार्यालय व अन्य कार्यों के 778.14 करोड़ का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि बनभूलपुरा घटना को अंजाम देने वाले एक-एक दंगाई को जब तक सलाखों के पीछे नहीं डाल दिया जाता, तब तक हमारी सरकार चैन से नहीं बैठेगी। जिन लोगों ने कानून के काम को रोकने का कार्य किया है, जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ जांच होगी। प्रदेश में जिन लोगों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, वसूली भी उन्हीं से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि आज प्रदेश में विकास की लहर चल रही है। सीएम एक से बढ़कर एक काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में लाभार्थियों को चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बनभूलपुरा घटना मे पत्रकारों के दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त होने पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष से 10 लाख का चेक सूचना विभाग को प्रदान किया गया। इस अवसर पर ईजा-बैंणी महोत्सव पर वीडियो भी लांच किया। कार्यक्रम में सुनिधि एवं छोलिया दलों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन नवीन पांडेय ने किया।


ये कार्य तो पहले हो जाने चाहिए थे
हल्द्वानी। सीएम धामी ने कहा कि हल्द्वानी में रोडवेज बस टर्मिनल, आरटीओ कार्यालय, ड्राइविंग सेंटर कई साल पहले तैयार हो जाने चाहिए थे, लेकिन पूर्व की सरकारों ने इच्छाशक्ति की कमी के कारण नहीं किए। जिन योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है समयावधि के भीतर उन योजनाओं को पूर्ण कर लोकार्पण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज रोडवेज बस टर्मिनल, आरटीओ कार्यालय व अन्य कार्यों का शिलान्यास उनके द्वारा किया गया है तो लोकार्पण भी उन्हीं के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक बंशीधर भगत, दीवान सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, सरिता आर्या, रामसिंह कैड़ा, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, सुरेश भट्ट, दीपक मेहरा, दिनेश आर्या, मजहर नईम नवाब, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, साकेत अग्रवाल, जोगेंद्र रौतेला, मुकेश बोरा, नवीन भटट, रंजन बर्गली, ध्रुव रौतेला, विनीत अग्रवाल के अलावा सचिव अरविंद सिंह ह्ययांकी, डीएम वंदना समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed