{"_id":"58067f1c4f1c1b716b703e43","slug":"will-dispose-of-their-own-to-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने ही ठिकाने लगा देंगे कांग्रेस को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने ही ठिकाने लगा देंगे कांग्रेस को
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Wed, 19 Oct 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया अब राजनेताओं के लिए राजनीति का अखाड़ा बन रहा है। अपनी ही वित्त मंत्री को निशाने पर लेने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव को अब कालाढूंगी विकास मंच के संयोजक महेश शर्मा ने निशाने पर लिया है। कहा कांग्रेस को विपक्षियों की जरूरत नहीं रह गई और अपने ही पार्टी को ठिकाने लगा देंगे।
विज्ञापन
आईएसबीटी के शिलान्यास के बाद से ही सियासी तूफान उठा हुआ है। सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने अभिव्यक्ति कर अपनी ही वित्त मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश के खिलाफ मोर्चा खोला था। आज महेश शर्मा ने फेस बुक पर लिखा कि अपनी ही पार्टी के कार्यों पर नकारात्मक टिप्पणी कर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी सुर्खियां बटोर रहे हैं।
विज्ञापन
पार्टी में ऐसे नेताओं के रहते विपक्ष की आवश्यकता नहीं रहेगी। दिल्ली की तड़ में रहने वाले जोशी ने मुख्यमंत्री के मुंह पर अंगुली दिखाकर सभी को असहज कर दिया था। दो माह पूर्व तीन विधानसभाओं के सम्मेलन में भी मुख्यमंत्री और प्रदेश संगठन के फैसलों की धज्जियां उड़ा दी थीं।
विज्ञापन
कहा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के प्रथम बार हल्द्वानी आगमन पर स्वागत के दौरान काले फीते बांधकर कार्यक्रम को बिगाड़ दिया था। कहा, दिल्ली की धौंस के आगे प्रदेश के नेता लाचार और बेबस नजर आते हैं। कौसानी में बैठक में भी प्रदेश के बड़े नेताओं को नसीहत देने की कोशिश की। वे भूल रहे हैं कि बार-बार ऐसा कर बड़ी अनुशासनहीनता कर रहे हैं।
महेश शर्मा कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण पार्टी से निष्कासित हैं। पार्टी से गद्दारी करने वाले व्यक्ति को पार्टी के आंतरिक अनुशासन पर बात करना शोभा नहीं देता। पार्टी केे कार्यकर्ताओं के सम्मान की लड़ाई के कारण विद्रोही तेवर की छवि बनना गद्दारी से ज्यादा बेहतर है।
- प्रकाश जोशी, राष्ट्रीय सचिव, कांग्रेेस