फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will decide the accountability of officers for the elimination of drug addiction

नशे के खात्मे के लिए अफसरों की जवाबदेही तय करेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Will decide the accountability of officers for the elimination of drug addiction
डीजीपी अशोक कुमार। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा है कि राज्य में नशे के खिलाफ लड़ाई लंबी है। नशे के खात्मे के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय कर इसका खात्मा किया जाएगा। युवाओं को नशे के दलदल में घुसने से बचाने के लिए पुलिस हरसंभव कदम उठा रही है।
विज्ञापन

डीजीपी सोमवार को नैनीताल क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर चलाई जा रही योजनाओं को एक सूत्र में पिरोकर 31 मार्च से पहले इस पर प्रभावी अमल सुनिश्चित कराया जाएगा। राज्य पुलिस में महिला कमांडो की शुरुआत एक नई पहल है। पुलिस थानों में आने वाली शिकायतें दर्ज करने का जिम्मा भी महिला हेल्प डेस्क को सौंपा गया है।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि हाल ही में पुलिस फोर्स में महिलाओं की भूमिका विषय पर देशभर में एक सर्वे हुआ है। इसमें उतराखंड नंबर एक पर रहा। कहा कि हमें पुलिस फोर्स की महिलाओं पर गर्व है। यही कारण है कि उन्हें थाने और चौकियों का प्रभारी बनाया गया है। डीजीपी ने कहा कि नेपाल बार्डर में मौजूद सभी सुरक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। बॉर्डर पर अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस भर्ती के संबंध में उन्होंने कहा कि एसआई के पदों पर जल्द और कांस्टेबल के लिए अप्रैल के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed