{"_id":"a87e59609d731336cb84a0fb51b34ca0","slug":"will-communicate-with-the-public-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता से सीधे संवाद करेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता से सीधे संवाद करेंगे सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 10 Jun 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत बुधवार से कुमाऊं मंडल के जिलों का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय समीक्षा और जनता से सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री का दौरा नैनीताल जिले से शुरू होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री 10 जून सुबह 11 बजे नैनीताल क्लब पहुंचेंगे। वहां आम जनता की समस्या सुनेंगे और समाधान शिविर में समाधान कराएंगे। इस दौरान जिले के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री नैनीताल में रात्रि विश्राम करने के बाद 11 जून को रानीखेत पहुंचेंगे। वहां पूर्व विधायक स्व. पूरन सिंह माहरा की तेरहवीं में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अपराह्न दो बजे बागेश्वर पहुंचकर कार्यकर्ताओं और जनता की समस्या सुनकर उनका समाधान कराएंगे। वहां भी अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। बागेश्वर में रात्रि विश्राम करने के बाद मुख्यमंत्री 12 जून को अल्मोड़ा जाएंगे। वहां भी अपराह्न एक बजे से कार्यकर्ताओं और आम जनता से मिलेंगे। समाधान शिविर में जन समस्याओं की सुनवाई के बाद अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री 13 जून को सुबह छह बजे अल्मोड़ा से मानसरोवर यात्रियों के जत्थे के रवानगी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद पिथौरागढ़ जाएंगे। वहां सुबह 11 बजे विकास भवन में विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं और जनता से मिलेंगे। वहां भी समाधान शिविर और विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री 14 जून को भी पिथौरागढ़ में रहेंगे और छात्रावास का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद जीआईसी मैदान डीडीहाट में सुबह साढ़े 11 बजे कार्यकर्ताओं और जनता से मिलकर उनकी समस्या सुनेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उसी शाम चंपावत पहुंचकर वहां रात्रि विश्राम करेंगे। 15 जून को चंपावत के फूलीगाड़ पूर्णागिरी में रोपवे का शिलान्यास करेंगे। तहसील परिसर टनकपुर में कार्यकर्ताओं और जनता की समस्याएं सुनेंगे और विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। 15 जून की देर सायं देहरादून वापस लौटेंगे।