फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will commit suicide if demands are not met: Bhandari

मांगें पूरी नहीं हुई तो करेंगे आत्मदाह : भंडारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Will commit suicide if demands are not met: Bhandari
पतलोट (नैनीताल)। दस सूत्री मांगों को लेकर पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियाें और ग्रामीणों के साथ सोमवार को ओखलकांडा में क्रमिक अनशन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन

ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यू में भंडारी ने कहा कि खनस्यू में तहसीलदार समेत अन्य पदों पर नियुक्ति नहीं हुई। इसके अलावा चार साल बाद भी धारी में पॉलीटेक्निक, रामगढ़ में उप तहसील और डिग्री कॉलेज, ढोलीगांव और हैड़ाखान में आईटीआई, भीड़ापानी में अस्पताल, भीमताल को नगर पालिका दर्जा और विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि इनके संबंध में कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृपाल मेहरा, संजय साह, केडी रूवाली, मदन नौलिया, वीर राम आर्य, सोबन सिंह चिलवाल, मनोज नगरकोटी आदि मौजूद रहे।
-
क्रमिक अनशन चुनावी नाटक : कमलेश कैड़ा
भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने क्रमिक अनशन को चुनावी धरना बताया। कैड़ा ने कहा कि धरना देने वालों को चार साल बाद चुनाव से पहले याद आ रही है। धरना करने वालों को भी जनता ने विधानसभा तक पहुंचाया था लेकिन वह अपने कार्यकाल में कुछ नहीं कर पाए। अब चुनावी धरना कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप मटियाली, डुंगर ढोलगाई ने कहा कि जनता वोट बेचने वालों को माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा के लिए बेहतर काम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed