फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will affect the Dalit vote bank of Congress

प्रभावित होगा कांग्रेस का दलित वोट बैंक

Tue, 17 Jan 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Tue, 17 Jan 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
Will affect the Dalit vote bank of Congress
कांग्रेस - फोटो : file photo

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य द्वारा भाजपा का दामन थामे जाने से कुमाऊं में कांग्रेस का दलित वोट बैंक प्रभावित हो सकता है। अब देखना यह है कि भाजपा कांग्रेस के परंपरागत वोट को प्रभावित करने में यशपाल आर्य का कितना उपयोग करेगी।

विज्ञापन


कुमाऊं मंडल में अनुसूचित जाति, जन जाति का एक बड़ा तबका है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार मंडल में अनुसूचित जाति की आबादी 820287 और अनुसूचित जन जाति की आबादी 154669 है।
विज्ञापन


मंडल मेें दोनों वर्गों की सर्वाधिक आबादी ऊधमसिंह नगर जिले में है। अनुसूचित जाति और जन जाति के इस वोट बैंक को कांग्रेस का परंपरागत वोट माना जाता है। कांग्रेस भी इस वोट बैंक पर अपना एकाधिकार मानती आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इस बार ठीक विधान सभा चुनाव में प्रदेश की पहली निर्वाचित सरकार में विधान सभा अध्यक्ष, उसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री  रहे यशपाल आर्य ने भाजपा का दामन थाम लिया है।


यशपाल आर्य से मंडल में अनुसूचित जाति, जन जाति का एक बड़ा तबका जुड़ा हुआ है। मंडल में तकरीबन सभी जगहों में उनके समर्थक है। खासतौर पर ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में इस वर्ग के लोगों में उनकी अच्छी पकड़ भी मानी जाती है।

ऐसे में ऐन चुनाव के समय यशपाल आर्य द्वारा कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थामने से कांग्रेस का यह वोट बैंक प्रभावित होना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed