{"_id":"69d02c84887c9eeda20f603b","slug":"wild-animal-kills-woman-in-suryajala-nainital-news-c-418-1-shld1006-5292-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सूर्याजाला में वन्य जीव ने महिला को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सूर्याजाला में वन्य जीव ने महिला को मौत के घाट उतारा
Sat, 04 Apr 2026 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत सूर्यागांव के तोक सूर्याजाला में शुक्रवार की शाम मवेशियों के लिए जंगल चारा लेने जा रही एक महिला को घर के पास से वन्य जीव उठा ले गया। इस दौरान परिजनों ने काफी शोर मचाया लेकिन वन्य जीव महिला को जंगल की तरफ लेकर चला गया। शाम आठ बजे के करीब महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में जंगल में पड़ा मिला।
जानकारी के अनुसार सूर्यागांव के तोक सूर्याजाला निवासी हंसी देवी (55) पत्नी लाल सिंह सूर्या शुक्रवार की शाम चार बजे चारा लेने के लिए जंगल जा रही थी। घर से कुछ दूरी पर घात लगाए बैठे वन्य जीव ने हंसी देवी पर हमला कर दिया और उन्हें घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। महिला को जंगल की तरफ ले जाता देख परिजन और ग्रामीण शोर मचाते हुए जंगल की ओर भागे। काफी देर खोजबीन के बाद महिला का शव जंगल में पड़ा मिला। घटना के बाद वन कर्मियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने वन विभाग के अधिकारियों को टीम भेजकर आदमखोर को पकड़ने के निर्देश दिए हैं साथ ही पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग देने की बात कही है।
विज्ञापन
महिला अकेले जंगल में चारा लेने गई थी तभी महिला पर एक वन्य जीव ने हमला कर उसे मार दिया। विभाग की टीम मौके पर है। पिंजरा लगाने और ट्रैप कैमरे लगाने की कार्रवाई की जा रही है। हमला करना वाला जीव बाघ था या तेंदुआ इसका भी पता लगाया जा रहा है।
-आकाश गंगवार, डीएफओ, नैनीताल