{"_id":"582374204f1c1b6729b39711","slug":"who-deserted-the-market-constant-customer-more-than-20-million-affected-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार रहे सुनसान, ग्राहक सहमे, 20 करोड़ से अधिक का व्यवसाय प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार रहे सुनसान, ग्राहक सहमे, 20 करोड़ से अधिक का व्यवसाय प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रुपये
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
500 और 1000 रुपए का नोट बंद होने के कारण बुधवार को हल्द्वानी के बाजार सुनसान और ग्राहक सहमे रहे। बाजार में कुछ ग्राहक आए भी मगर इक्का दुक्का दुकानदार को छोड़ कर अधिकतर ने बंद हुए नोट नहीं लिये। चाहे रेडीमेड गारमेंट की दुकान हो या फिर बर्तन बाजार सभी प्रतिष्ठानों पर व्यवसायी खाली बैठे रहे।
विज्ञापन
एक अनुमान के मुताबिक करीब 15 से 20 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। सहालग 15 नवंबर से शुरू हो रहे हैं इस वजह से आजकल बाजार में शादी ब्याह का सामान खरीदने वालों की खूब भीड़ हो रही थी मगर बुधवार को सुनसानी छायी थी। पूरे कुमाऊं की मंडी हल्द्वानी ही है तथा पहाड़ के लोग यहां खरीददारी करने आते हैं।
विज्ञापन
500 और 1000 के नोट बंद होने की खबर से वे भी नहीं आए। कुछ ग्राहक बाजार में मजबूरी में पहुंचे भी तो उनके पास 500 और 1000 के नोट होने के कारण वे खरीददारी नहीं कर पाए।
विज्ञापन
बर्तन बाजार में भी सिमटा कारोबार
यहां बर्तन बाजार की कुमाऊं की मंडी है लेकिन बुधवार को न थोक व्यवसायी ही आए और न ही फुटकर ग्राहक। यहां रोजाना करीब 12 से 15 लाख के बर्तन का कारोबार होता है मगर बुधवार को कारोबार की स्थिति हजारों में ही सिमट कर रह गई।
अमर बर्तन भंडार के स्वामी एवं व्यापारी नेता राजीव अग्रवाल ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे बाजार खुलने के बाद से शाम तक केवल दो फीसदी ग्राहक ही आए लेकिन उनके पास भी 500 एवं 1000 के नोट थे इसलिए बाजार में कारोबार प्रभावित रहा।
हालांकि कुछ ग्राहकों ने चेक से भुगतान किया। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री मोदी के इस फैसले से कालाधन रखने वाले ही परेशान होंगे, नये नोट चलन में आते ही इसका असर कम हो जाएगा।
साड़ी एवं रेडीमेड: पुराने लेनदेन वाले ही आए
बाजार में रेडीमेड कपड़ों के अलावा साड़ी की करीब 500 से अधिक दुकानें हैं तथा रोजाना दो से तीन करोड़ का व्यवसाय होता है। रेडीमेड कपड़ों के विक्रेता देवेश अग्रवाल बताते हैं कि बुधवार को 500 एवं 1000 के नोट बंद होने का असर ऐसा रहा कि ग्राहक ही नहीं आए।
थोक दुकानदार भी पुराने नोटों की वजह से माल लेने नहीं आए। कुछ ग्राहक पांच सौ के नोट लेकर कपड़े लेने आ भी रहे थे तो उन्हें लौटा दिया। साड़ी विक्रेता सुरेश कुमार बताते हैं कि शादी ब्याह का सीजन होने के कारण सांस लेने तक की फुर्सत नहीं हो रही थी पर सुबह से ग्राहकों के ही दर्शन नहीं हो सके। पुराने लेन देन वाले ही साड़ी ले ग्रए।
किराना व्यापारी भी खाली बैठे रहे
हल्द्वानी में किराना एवं राशन की थोक मंडी होने की वजह से पूरे कुमाऊं को यहां से माल जाता है। थोक मंडी भी सुनसान पड़ी रही। राशन व्यापारी विपिन कुमार कहते हैं कि जिन लोगों ने शादी ब्याह के सामान का आर्डर पहले दे रख था, केवल वही अपना सामान लेने पहुंचे तथा नये ग्राहक नहीं आए।
पटेल चौक के किराना दुकानदार सुधीर लाला ने बताया कि किराना एवं राशन व्यवसायी दिनभर खाली बैठे रहे।
फर्नीचर व्यवसाय: चेक से किया भुगतान
सहालग का सीजन होने पर इस समय फर्नीचर का व्यवसाय भी काफी बड़े पैमाने पर होता है। बुधवार को फर्नीचर शोरूम खाली पड़े रहे। शहर में फर्नीचर कारोबार की 50 से अधिक दुकानें हैं।
फर्नीचर व्यवसायी संजय गुप्ता बताते हैं कि कुछ गिनती के ग्राहक ही फर्नीचर खरीदने आए तथा 500 एवं 1000 के नोट बंद होने के कारण उन्होंने चेक से भुगतान कर सामान खरीदा। बाकी ग्राहक बिना फर्नीचर खरीदे लौट गए। हालांकि कुछ ग्राहकों ने फर्नीचर की बुकिंग अवश्य कराई।
मोबाइल शॉप रहे गुलजार
बाजार में एक ओर जहां सुनसानी थी वहीं पटेलचौक पर एक मोबाइल फोन शॉप ग्राहकों से गुलजार थी। मोबाइल फोन विक्रेता मुकेश 500 और 1000 रुपये के नोट ग्राहकों से बाकायदा ले रहे थे। कई ग्राहक मंहगे फोन खरीदते देखे गए।
पूछने पर पता चला कि मोबाइल फोन विक्रेता की बैंक की लिमिट एक करोड़ रुपए की है इसलिए दुकानदार ग्राहकों से 500 एवं 1000 के नोट ले रहा है।
राउंड फिगर में हो रही खरीदारी
शहर के मॉलों और अन्य बड़ी दुकानों में भी कारोबार प्रभावित रहा। कई प्रतिष्ठान ग्राहकों को राउंड फिगर में शॉपिंग करा रहे हैं। वहीं कई दुकानदार 500 या 1000 के नोट तब ही ले रहे हैं जब ग्राहक आधे से ज्यादा रुपए का सामान खरीदेगा।
दोपहर बाद बाद कई शापिंग मॉल में खरीददारी बंद हो गई थी। वहीं, छोटे दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सिंधी चौराहे पर फल की दुकान लगाने वाले सलमान और इमरान खान ने पीएम के कदम की सराहना की।
साथ ही उन्होंने छोटे व्यापारियों को खुले पैसों के लिए हो रही दिक्कत की बात भी कही। बरेली रोड स्थित एक दुकानदार लोगों को जमकर खरीददारी करने और रुपए की टेंशन न लेने को प्रेरित कर रहा था। इस दुकान पर खूब भीड़ थी।