{"_id":"57cc6eaf4f1c1be206316faf","slug":"while-bathing-in-the-lake-dipped-khurpatal-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्पाताल झील में नहाते वक्त डूबा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्पाताल झील में नहाते वक्त डूबा युवक
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
लापता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर से करीब नौ किमी की दूरी पर स्थित खुर्पाताल झील में दोस्तों के साथ नहाने गया एक युवक डूब गया। सूचना पर मल्लीताल कोतवाली पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को झील से निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन देर रात तक उन्हें कामयाबी नहीं मिली। अब सोमवार को हल्द्वानी से गोताखोरों को बुलाकर फिर से युवक की तलाश की जाएगी।
खुर्पाताल निवासी सूरज पंत (18) पुत्र कैलाश पंत चार अन्य दोस्तों के साथ रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे खुर्पाताल झील में नहाने गया था। ग्रामीणों के मुताबिक इस दौरान पास के ही खेत में काम कर रहे गोविंद सिंह कनवाल ने उन लोगों से झील में नहाने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माने और झील में नहाने लगे। बाद में जब वे सभी नहाकर झील के किनारे खड़े थे, तभी वहां पहुंचे कुछ पर्यटकों ने उनसे पूछा कि झील कितनी गहरी है? इस पर सूरज गहराई जानने के लिए झील में उतर गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो पर्यटक तो वहां से चलते बने, लेकिन सूरज के साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूचना मल्लीताल कोतवाली को भी दी गई। कोतवाल बीएस भाकुनी सूचना मिलते ही फोर्स के मौके पर पहुंचे। इसी दौरान जल पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से देर शाम तक सूरज को ढूंढने के प्रयास किए गए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
बाद में सरिताताल झील से पैडल बोट भी मंगवाई गई, लेकिन सूरज का पता नहीं चला। कोतवाल भाकुनी ने बताया कि अब सोमवार को हल्द्वानी से गोताखोरों की टीम को बुलाकर फिर से सूरज की तलाश की जाएगी। बताया जा रहा है सूरज और उसकी बहन रेखा खुर्पाताल में अपनी बुआ माया जोशी के साथ रहते हैं। इस दौरान जल पुलिस के गोताखोर विनोद यादव, मनोज जोशी, संजीव, दुर्गा सिंह भाकुनी, उत्तम सिंह, प्रकाश राम, दिनेश सिंह, मुकेश कुमार, ग्राम प्रधान मन मोहन कनवाल आदि ने सहयोग दिया।