{"_id":"6acbe9fa3d49be7a5a013b9f","slug":"devotees-sent-to-kainchi-dham-via-shuttle-service-nainital-news-c-418-1-shld1006-11025-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शटल सेवा से कैंची धाम भेजे गए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शटल सेवा से कैंची धाम भेजे गए श्रद्धालु
Mon, 12 Oct 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही से जाम से निजात दिलाने के लिए रविवार को पुलिस ने भीमताल और भवाली में श्रद्धालुओं के वाहन खड़े करवाकर उन्हें शटल सेवा से भेजा। पुलिस ने दोपहिया वाहनों को भी कैंची धाम नहीं जाने दिया। टैक्सी वाहनों को भी बारी-बारी से कैंची धाम की ओर भेजा। रविवार को श्रद्धालुओं के वाहनों की आवाजाही कम होने से कैंची धाम में जाम कम होने से पहाड़ की ओर आने और जाने वाले यात्रियों और सैलानियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर मौजूद रहे। इधर भीमताल, सातताल और नौकुचियाताल में भी सैलानियों की चहल-पहल देखने को मिली। संवाद
विज्ञापन