{"_id":"6acbe9dd230f54c6cf098669","slug":"951-children-showcased-their-artistic-flair-at-the-childrens-painting-competition-nainital-news-c-238-1-shld1023-131426-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चिल्ड्रेन पेंटिंग प्रतियोगिता में 951 बच्चों ने बिखेरे कला के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चिल्ड्रेन पेंटिंग प्रतियोगिता में 951 बच्चों ने बिखेरे कला के रंग
Mon, 12 Oct 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। शारदा संघ नैनीताल की ओर से रविवार को मल्लीताल खेल मैदान में 56 वीं ऑन द स्पॉट चिल्ड्रेन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें नगर व सीमावर्ती क्षेत्रों के 951 बच्चों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और मौलिक सोच का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नैनीताल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार लाल व विशिष्ट अतिथियों में विधायक सरिता आर्या, पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल व आशी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विनोद दुवा रहे। कला प्रतियोगिता को बच्चों के आयु वर्ग के अनुसार छह श्रेणियों में विभाजित किया गया था। इसमें टाइनी टॉट्स में 78, मिनी में 143, सब-जूनियर में 310, जूनियर में 288, मिडिल में 92 तथा सीनियर समूह में 40 बच्चों ने कैनवास पर आकर्षक चित्र उकेरे। बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए लकी ड्रॉ के माध्यम से पुरस्कार बांटे गए। समारोह के दौरान पंडित चंद्रशेखर पंत संगीत विद्यालय के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया। इस मौके पर शारदा संघ के पूर्व महासचिव दिवंगत जीएल साह को संस्था के प्रति उनके अमूल्य योगदान के लिए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में शारदा संघ के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, संयोजक डॉ. मनोज सिंह बिष्ट, चंद लाल साह, प्रेम कुमार शर्मा, राजेश साह, डीएसए महासचिव मनोज जोशी आदि मौजूद रहे।