फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   When there was a rift with the husband, the wife killed the husband

पति से हुई अनबन तो पत्नी ने करा दी पति की हत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
When there was a rift with the husband, the wife killed the husband
भवाली पुलिस हिरासत में चंदन हत्याकांड के आरोपी। संवाद - फोटो : BHIMTAL
भवाली (नैनीताल)। गौनियारों के चंदन सिंह की हत्या उसकी पत्नी यशवंती देवी ने अपने भाई दिनेश सिंह और उसके दोस्त कमल सिंह सिंह के साथ मिलकर की थी। उसने भाई को धमकी दी थी कि यदि पति को ठिकाने नहीं लगाया गया तो वह आत्महत्या कर लेगी। हत्या का कारण दोनों में अनबन बताया जा रहा है। पुलिस ने पत्नी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

चंदन सिंह पुत्र शिवराज सिंह निवासी गोनिया गौनियारों ओखलकांडा का शव छह जून को डुंगरी के जंगल में पड़ा मिला था। भवाली के पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद साह ने बुधवार को बताया कि इस मामले में चंदन के भाई सुरेश गौनिया की ओर से मुक्तेश्वर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। उन्होंने चंदन के ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव जंगल में फेंकने का शक जाहिर किया था।
विज्ञापन

सीओ के अनुसार पुलिस टीम गठित कर 27 जुलाई को चंदन की पत्नी यशवंती देवी, साला दिनेश सिंह रावत और साढ़ू नरेंद्र मेवाड़ी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया था। डीआईजी और एसएसपी के निर्देश पर एसआईटी और एसओजी की टीम का भी गठन किया था। टीम ने 250 से अधिक लोगों से पूछताछ की थी। पूछताछ में आरोपियों ने बार-बार बयान बदले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनाई मारने की योजना
भवाली। यशवंती के अनुसार वह 29 मई को अपने मायके चली गई थी। 31 मई को फोन कर उसने अपने पति चंदन को एक जून को अमजड गांव स्थित ससुराल आने को कहा। उस दिन पूजा होने के कारण कई लोग देवीधुरा गए हुए थे। योजना के तहत दिनेश ने अपने साथी कमल रावत के फोन से चंदन को कॉल की और डुंगरी बैंड में रुक जाने के लिए कहा। उसी शाम गांव में हो रही रामलीला से दिनेश और कमल डुंगरी बैंड पहुंच गए। इसके बाद चंदन के फोन से उसके दामाद हरेंद्र को फोन कराकर विश्वास दिलाया दिया की वह अमजड़ गांव पहुंच गया है। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। संवाद
पत्थरों से कुचलकर की थी हत्या
भवाली। सीओ के अनुसार चंदन की पत्नी यशवंती देवी ने पूछताछ में बताया कि उसके और चंदन के विवाह को तीन साल हो गए थे। दोनों में कुछ बातों को लेकर अनबन चल रही थी। यशवंती के अनुसार उसका पति शराब का आदी था और उस पर शक करता था इसलिए दोनों में नहीं बनती थी। यशवंती अपने पति चंदन से मुक्त होना चाहती थी। उसके कहने पर भाई दिनेश सिंह रावत ने अपने दोस्त कमल रावत की मदद से चंदन की पत्थरों से हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। तीनोें ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम
हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी पंकज भट्ट ने 5000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने हत्याकांड का खुलासा करने पर डीआईजी, एसएसपी और पुलिस टीम को बधाई दी है। पुलिस टीम में मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष महेश जोशी, एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत, विपिन शर्मा, राजेश कुमार, प्रदीप पिलखवाल, चंद्रशेखर मल्होत्रा, सुमन राणा, त्रिलोक सिंह, अशोक शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed