फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ...when the railway gate of Chorgalia Road did not open

Nainital News: ....जब नहीं खुला चोरगलिया रोड का रेलवे फाटक

Mon, 28 Jul 2025 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 28 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
...when the railway gate of Chorgalia Road did not open
हल्द्वानी। शताब्दी एक्सप्रेस रविवार दोपहर 3.30 बजे दिल्ली जा रही थी। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से निकल ट्रेन चोरगलिया रोड की क्रॉसिंग पार कर रही थी। इसके चलते रेलवे फाटक बंद था। शहर और गौलापार की तरफ से क्रॉसिंग पर दोपहिया व चौपहिया वाहनों की भरमार थी। ट्रेन निकल गई और लोग फाटक खुलने का इंतजार करते रहे। वहां तैनात रेलवे कर्मचारी ने फाटक खोलने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं खुला। कुछ देर बाद खुला तो आधा। इससे दोपहिया वाहनों की रेलमपेल होने लगी और जाम लग गया। करीब 10 मिनट बाद वहां यातायात सामान्य हुआ। इस बीच जानकारी लेने पर रेलवे कर्मी ने बताया कि यह समस्या पहली बार आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed