फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Accused arrested in yoga trainer Jyoti murder case Haldwani

योगा ट्रेनर ज्योति हत्याकांड: हत्या के बाद नैनीताल घूमा अभय, फिर टैक्सी से पहुंचा नेपाल; इस वजह से मारा

Thu, 21 Aug 2025 12:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Thu, 21 Aug 2025 12:26 PM IST
सार

हल्द्वानी पुलिस ने योगा ट्रेनर ज्योति मेर की हत्या का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी अभय को गिरफ्तार किया है। 30 जुलाई को मुखानी में उसके किराए के कमरे में ज्योति का शव मिला था।

 

विज्ञापन
Accused arrested in yoga trainer Jyoti murder case Haldwani
हल्द्वानी पुलिस की गिरफ्त में ज्योति मेर का हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी पुलिस ने 22 दिन पहले हुए योग प्रशिक्षिका हत्याकांड का खुलासा कर हत्यारोपी को पकड़ लिया। हत्यारोपी के अनुसार, युवती से उसके भाई के अवैध संबंध थे। इस कारण भाई से उसकी दूरियां बढ़ीं। भाई ने उसे रुपये देना बंद किया तो उसने दुपट्टे से गला घोंटकर युवती को मार दिया।

विज्ञापन


पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन में बुधवार को एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि तीन अगस्त को हल्दूचौड़ निवासी एक महिला ने मुखानी थाने में तहरीर दी थी। महिला के अनुसार उसकी बेटी योग प्रशिक्षिका थी और छोटी मुखानी क्षेत्र में किराये के मकान में रहती थी। 31 जुलाई की सुबह छह बजे उन्हें बेटी के मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन


महिला ने योग सेंटर संचालक दो भाइयों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज किया और बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसकी संलिप्ता नहीं मिली। छोटा भाई भाग गया था, उसकी तलाश में दो टीमें लगाई गईं। बुधवार को पुलिस ने हत्यारोपी अभय कुमार यदुवंशी उर्फ राजा निवासी गोल चौक वाल्मीकि नगर जिला पश्चिमी चंपारण बिहार को ऊधम सिंह नगर के नगला तिराहे से गिरफ्तार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपी के अनुसार, वह बड़े भाई के साथ योग सेंटर चलाता था और प्रबंधन का सारा काम देखता था। 2023 में युवती उनके सेंटर पर काम करने आई। युवती ने मैनेजमेंट के सारे काम अपने हाथ में ले लिए। उसके बड़े भाई के साथ युवती के अवैध संंबंध थे। इस कारण दोनों भाइयों में दूरियां बढ़ गईं। कुछ समय पहले उसे 10 लाख की जरूरत थी लेकिन भाई ने नहीं दिए। इस पर उसने युवती को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम दिया है।

हत्या के बाद नैनीताल घूमा फिर टैक्सी से पहुंचा नेपाल
हत्यारोपी अभय 30 जुलाई की शाम को योग प्रशिक्षिका के कमरे में गया था। युवती उसके लिए नींबू पानी बनाने लगी। तभी मौका पाकर हत्यारोपी ने दुपट्टे से उसका गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद वह नैनीताल चला गया। एक दिन नैनीताल घूमने के बाद टैक्सी बुक कर वह बनबसा पहुंचा और वहां से नेपाल भाग गया था। बुधवार को हल्द्वानी में अपने वकील से मिलने आ रहा था। तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

बड़े भाई की गर्लफ्रेंड ने खा लिया था जहर
हत्यारोपी के बड़े भाई की गर्लफ्रेंड भी योग सेंटर में काम करती थी। युवती के आने से नाखुश गर्लफ्रेंड ने साल 2023 में जहर खा लिया था। इस बात से योग प्रशिक्षिका डिप्रेशन में चली गई। कुछ दिन सेंटर भी नहीं आई। इस बीच अभय ने उसका ख्याल रखा। दोनों के बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता हो गया। वर्ष 2024 में अभय के बड़े भाई ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली लेकिन उसकी योग प्रशिक्षिका से नजदीकियां कम नहीं हुईं।


जिसे भाई माना, उसी ने मारा
2023 में योग प्रशिक्षिका सेंटर में आई थी। तब से उसकी हत्यारोपी अभय से अच्छी पहचान हुई। अभय को योग प्रशिक्षिका ने भाई मान लिया था। वर्ष 2024 में उसे राखी बांधी। उसे क्या पता था कि जिसे राखी बांध रही है, वह ही उसका गला घोंटकर मार देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed