फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   When asked to reverse the car, he hit the policeman

Nainital News: गाड़ी पीछे करने को कहा तो पुलिसकर्मी को मार दी टक्कर

Wed, 28 May 2025 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 28 May 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
When asked to reverse the car, he hit the policeman
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र स्थित पार्किंग में कार पार्क करने को लेकर लखनऊ निवासी पर्यटक संदीप प्रताप सिंह पुलिस से भिड़ गया। कार पीछे करने के लिए कहा तो उसने आगे बढ़ाकर पुलिस कर्मी को टक्कर मार दी। इस पर पुलिस ने संदीप के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है।
विज्ञापन


मंगलवार को मल्लीताल डीएसए कार पार्किंग फुल होने पर पुलिस कर्मी पर्यटकों के वाहनों को आगे की पार्किंग में भेज रहे थे। इस दौरान लखनऊ के पर्यटक से कार आगे पार्किंग पर ले जाने के लिए कहा तो वह वहीं खड़ी करने की जिद पर अड़ गया। बाद में वह पुलिस से अभद्रता करने लगा जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एसएसआई दीपक बिष्ट और एसआई दीपक कार्की मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने पर्यटक से कार पीछे कर सड़क से हटाने को कहा तो पर्यटक ने गाड़ी से कांस्टेबल के पैर में टक्कर मार दी। कई लोग भी कार की चपेट में आने से बचे। इसके बाद पुलिस पर्यटक को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई ने बताया कि पुलिस से अभद्रता और सड़क पर जाम लगाने पर संदीप प्रताप सिंह ने माफीनामा दिया। बाद में पुलिस ने उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed