{"_id":"67eafd8878f1e2423501dbfe","slug":"when-an-ambulance-had-to-be-called-for-the-life-of-a-brain-stroke-patient-was-in-danger-haldwani-news-c-238-1-shld1020-113140-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रास्ते में एंबुलेंस खराब होने से मरीज की जान आफत में आई, दूसरी गाड़ी बुलाकर मरीज को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रास्ते में एंबुलेंस खराब होने से मरीज की जान आफत में आई, दूसरी गाड़ी बुलाकर मरीज को भेजा
Tue, 01 Apr 2025 04:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 04:14 PM IST
सार
नैनीताल में 108 एंबुलेंस में खराबी का खामियाजा मरीजों को झेलना पड़ रहा है। कई बार 108 एंबुलेंस राह चलते खराब हो जाती है। ब्रेन स्ट्रोक के मरीज को नैनीताल से हल्द्वानी ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में ही खराब हो गई। इससे मरीज और परिजनों को परेशानी हई।
विज्ञापन
खराब पड़ी एंबुलेंस।
विस्तार
ब्रेन स्ट्रोक के मरीज को नैनीताल से हल्द्वानी ले जा रही 108 एंबुलेंस रास्ते में ही खराब हो गई। मरीज के परिजनों ने आनन-फानन बीडी पांडे अस्पताल से एंबुलेंस बुलाकर मरीज को हल्द्वानी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
नैनीताल में 108 एंबुलेंस में खराबी का खामियाजा मरीजों को झेलना पड़ रहा है। कई बार 108 एंबुलेंस राह चलते खराब हो जाती है। इधर, सोमवार को पिटरिया निवासी निर्मला बिष्ट (69) की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉ. दीपिका लोहनी ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मरीज को स्ट्रोक पड़ा था, उनका बीपी बहुत हाई था। ब्रेन हेमरेज की आशंका पर डॉक्टर ने मरीज को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद नैनीताल की 108 एंबुलेंस से ऑक्सीजन पर मरीज को हल्द्वानी ले जाया जा रहा था। हनुमानगढ़ के पास पहुंचते ही एंबुलेंस खराब हो गई। इसके बाद भवाली से 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। दूसरी एंबुलेंस मरीज को लेकर हायर सेंटर पहुंची। 108 एंबुलेंस के डीपीओ चंद्र प्रकाश ने बताया कि व्हील बेयरिंग में खराबी आ गई थी। मैकेनिक को बुलाकर एंबुलेंस को दुरुस्त करा दिया है।
विज्ञापन