फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Welcome to Cricketer Unity

क्रिकेटर एकता का जगह-जगह स्वागत

Sun, 30 Jul 2017 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। Updated Sun, 30 Jul 2017 03:37 AM IST
विज्ञापन
Welcome to Cricketer Unity
क्रिकेटर एकता का जगह-जगह स्‍वागत - फोटो : अमर उजाला

इंग्लैंड में महिला क्रिकेट विश्व कप खेलकर पहली बार हल्द्वानी पहुंचने पर क्रिकेटर एकता बिष्ट का हल्द्वानी में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। खेल प्रेमियों, व्यापार मंडल, खेल एसोसिएशन सहित कई संगठनों ने एकता बिष्ट के स्वागत में ढोल नगाड़ों के साथ रैली निकाली। 

विज्ञापन


शनिवार को महिला क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट हल्द्वानी पहुंची। खेल प्रेमियों के साथ विभिन्न संगठनों ने एचएन इंटर कॉलेज के पास भव्य स्वागत किया। इसके बाद खेल प्रेमियों ने यहां से रैली निकाली जो पूरे शहर होते हुए गणपति बैंकट हॉल पहुंची। यहां एसएसपी जन्मजेय खंडूरी ने उनका स्वागत किया और प्रतीक चिन्ह भेंट किए।
विज्ञापन


इसके अलावा कई संगठनों, व्यापार मंडल के पदाधिकारी आदि जनसंगठनों ने उनका स्वागत किया। हल्द्वानी ब्राह्मण उत्थान महासभा के पदाधिकारियों ने भी एकता बिष्ट का स्वागत किया। डिग्री कालेज के छात्र-छात्राओं और छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने एमबी डिग्री कालेज के पास एकता का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नवीन वर्मा, हरिमोहन अरोड़ा, प्रताप बिष्ट, लीला कांडपाल, मोहन बोरा, संजय दुम्का, हर्षवर्धन पांडे, रुपेंद्र नागर, विशाल शर्मा, हेमंत कोठारी, नवीन पंत, सुनील बमेठा आदि मौजूद रहे। व्यापार मंडल की ओर से भी हाइडिल गेट पर महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट का सम्मान किया गया।

क्षेत्र की महिलाओं ने एकता बिष्ट को फूलमालाएं पहनाईं तो व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा और ग्रामीण व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रमोद भट्ट ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर हुए स्वागत कार्यक्रमों में खेल एसोसिएशन से जुड़े परमजीत सिंह कोहली संटी, एसके सिंह आदि भी शामिल रहे।  


यहां-यहां हुआ स्वागत

एनएन इंटर कॉलेज के पास, सिंधी चौराहे के पास, कोतवाली के आगे, नगर निगम के पास, तिकोनिया के पास, डिग्री कालेज के पास, टेड़ी पुलिया, गणपति वैंकट हॉल, जजी कोर्ट और काठगोदाम के पास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed