फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Weekly train will run from Lalkuan to Prayagraj from June 20

Nainital News: लालकुआं से प्रयागराज के लिए 20 जून से चलेगी साप्ताहिक ट्रेन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Weekly train will run from Lalkuan to Prayagraj from June 20
लालकुआं। कुमाऊं मंडल से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों व श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। लालकुआं से प्रयागराज के लिए 20 जून से रेल सेवा शुरू हो रही है। लालकुआं से एक अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार को इस साप्ताहिक ट्रेन का संचालन सात फेरों के लिए किया जाएगा। वहीं प्रयागराज से यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को 31 जुलाई तक लालकुआं के सात फेरे लगाएगी। शुक्रवार को यह साप्ताहिक ट्रेन (04118) लालकुआं से 14:50 बजे प्रस्थान करेगी और किच्छा 15:17 बजे पहुंचेगी। यह बहेड़ी, इज्जतनगर, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल तथा फतेहपुर होते हुए दूसरे दिन सुबह 4:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के पांच और वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का एक तथा वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के दो कोच सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed