{"_id":"60033d298ebc3e333a554a9b","slug":"weekly-market-closed-without-permission-ramnagar-news-hld4114370171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के लगाया साप्ताहिक बाजार कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के लगाया साप्ताहिक बाजार कराया बंद
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। साप्ताहिक बाजार लगाने की सूचना पर जिला पंचायत की टीम ने शनिवार को छापा मारा। टीम ने बाजार बंद कराकर कई फड़ व्यापारियों के कांटे आदि भी जब्त किए। इसके बाद कई क्षेत्रों में लगे बाजार से फड़ कारोबारी अपना सामान समेटकर ले गए।
नियमानुसार साप्ताहिक बाजार लगाने का बाकायदा जिला पंचायत नैनीताल की ओर से टेंडर कराया जाता है। कोरोना संक्रमण के चलते फिलहाल जिला प्रशासन ने अभी तक साप्ताहिक बाजार लगाने की किसी को अनुमति नहीं दी है। इसके बाद भी रामनगर क्षेत्र में कई जगहों पर साप्ताहिक बाजार लगाए जा रहे थे।
मामले की शिकायत मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्देश पर शनिवार को जिला पंचायत नैनीताल के अपर मुख्य अधिकारी पीएस बिष्ट ने टीम के साथ जस्सागांजा गांव पहुंचकर वहां लगे बाजार को बंद करा दिया। दुकानदारों को बिना अनुमति बाजार लगाने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी गई। साथ ही जुर्माना लगाते हुए पॉलीथिन आदि सामग्री जब्त की।