{"_id":"6679269566403391f1016ea9","slug":"weather-became-pleasant-due-to-pre-monsoon-showers-in-haldwani-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: प्री मानसून की फुहारों से मौसम हुआ सुहावना, आज बारिश के आसार; नैनीताल में गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: प्री मानसून की फुहारों से मौसम हुआ सुहावना, आज बारिश के आसार; नैनीताल में गिरा तापमान
Mon, 24 Jun 2024 01:26 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:26 PM IST
सार
हल्द्वानी शहर में प्री मानसून की पहली फुहारों से मौसम सुहाना हो गया है। रविवार को पहली बारिश का बच्चों ने जमकर आनंद उठाया। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 37.6 और न्यूनतम पारा 28.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
बारिश का बच्चों ने जमकर आनंद उठाया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी शहर में प्री मानसून की पहली फुहारों से मौसम सुहाना हो गया है। रविवार को प्री मानसून की पहली बारिश हुई। कुछ इलाकों में आधे घंटे तक झमाझम तो कहीं हल्की बारिश हुई। इसके बाद दिनभर हल्के बादल और धूप के बीच उमस बनी रही।
विज्ञापन
रविवार को पहली बारिश का बच्चों ने जमकर आनंद उठाया। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 37.6 और न्यूनतम पारा 28.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इधर बादलों के बरसने से मुरझा गई फसलों में भी जान आ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने अगले 24 घंटे में प्रदेशभर में कहीं मध्यम और कहीं तेज बारिश की चेतावनी दी है। बारिश का यह दौर फिलहाल 27 जून तक चलेगा। किसान नरेंद्र मेहरा ने बताया कि बारिश से मक्का की फसल को फायदा होगा। गन्ना और धान की नर्सरी के लिए बारिश काफी लाभदायक रहेगी।
विज्ञापन
24 घंटे में बारिश का आंकड़ा
- नैनीताल- 19 एमएम
- हल्द्वानी- 9 एमएम
- कालाढूंगी- 3 एमएम
- रामनगर- 5.6 एमएम
- मुक्तेश्वर- 11.8 एमएम