फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   We need revenue village

हमें राजस्व गांव चाहिए

Tue, 17 Mar 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Tue, 17 Mar 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
We need revenue village

रामनगर ब्लाक के आसपास बसे वन ग्रामीणों ने राजस्व ग्राम घोषित करने समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील परिसर में बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मांगो का समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ वन ग्राम संघर्ष समिति के बैनर तले दर्जनों ग्रामीण लखनपुर चौक से जुलूस की शक्ल में तहसील मुख्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा वन ग्राम को राजस्व ग्राम घोषित नही करने से उन्हें अपने मूलभूत अधिकारो से वंचित रहना पड़ रहा है। कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एसलाल ने कहा कि कांग्रेस के 2012 के चुनावी घोषणापत्र में उक्त वनग्रामों को राजस्व गांव बनाने का वादा किया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नजर नही आ रही है।

विज्ञापन


इस दौरान एनआर स्नेही, संजय कुमार, रूप किशोर, रमेश चंद्र, चंदन राम, खीम राम, चंद्रकिशोर, तुला राम, बब्लू राणा, शिवनाथ गोस्वामी, ललित कडाकोटी, हेमा टम्टा, मंजू देवी, धनुली देवी, राधा देवी, देवकी देवी, गौरा देवी, एमआर टम्टा, गिरीश चंद्र, कुबेर राम, रघुलाल, गणेश चंद्र लछीराम, हरीराम, फकीर राम, खुशाली राम, गणेश रावत, गोपाल शर्मा, डा. धनेश्वरी घिल्डियाल, पुष्कर, चनी राम आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

-----   
इन गांवों का राजस्व दर्जा देने की उठी मांग
वन ग्राम सुंदरखाल, देवीचौड़ खत्ता, रिंगोड़ा खत्ता, आमडंडा खत्ता, कालूसिद्ध, पूछड़ी नई बस्ती, कारगिल पटरानी, शिवनाथपुर नई बस्ती, बेलगढ़ गठिया, शिवनाथपुर पुरानी बस्ती, हनुमानगढ़ी कुमभगड़ार, तुमडियाडाम, चूनाखान, किशनपुर छोई, रामपुर, लेटी, चौपड़ा, अर्जुन नाला, टेडा, पापड़ी खत्ता, मालधन नंबर 8,10, नत्थावली, कारगिल पटरानी।

---
इनकी भी है दरकार
बिजली, पानी, सड़क, सीसी मार्ग, पुलिया, नहरें, स्कूल भवन, बारात घर, सामुदायिक केंद्र, पंचायत घर, सुलभ शौचालय बनाने आदि मांगें भी ग्रामीणों ने प्रमुखता से उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed