फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   We can not win in the Rajya Sabha: Koshiyari

हम राज्यसभा में नहीं जीत सकते: कोश्यारी

Tue, 31 May 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Tue, 31 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
We can not win in the Rajya Sabha: Koshiyari
भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा में हमारा बहुमत नहीं है, इसलिए हम राज्यसभा में नहीं जीत सकते। इस बार यदि कोई निर्दलीय राज्यसभा का चुनाव लड़ेगा तो भाजपा उसका साथ देगी।  पत्रकारों से बातचीत में सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के बजट मांगने के सवाल पर कहा कि मांगने में क्या जाता है। उन्होंने कहा पहले दिए बजट का सीएम सही उपयोग नहीं कर पाए। उन्होंने कहा पहाड़ की चिंता खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी है। बहुत जल्दी केंद्र उत्तराखंड में योजनाओं की गाड़ी लेकर आ रही है।
विज्ञापन


कोश्यारी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्थिर नहीं है, दो टुकड़े तो पहले ही हो गए हैं, जल्द ही तीसरा टुकड़ा भी होगा। उन्होंने कहा कि जो सीएम अपनी पार्टी में सुरक्षित नहीं हैं, वो प्रदेश की सुरक्षा क्या करेगा। 10 बागियों को त्यागी की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा वे सब कुछ छोड़ कर आए हैं। 2017 में भाजपा फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगी। इस दौरान सत्यप्रकाश शर्मा, संजय डोर्बी, विरेंद्र मनराल, हरीश बेलवाल, गोविंद मनराल, नीमा नैनवाल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन



प्रदेश को सीएम से खतरा
रामनगर। अजय भट्ट को सीएम से खतरा है संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि सीएम से प्रदेश अध्यक्ष को नहीं, बल्कि उत्तराखंड की जनता को खतरा हो गया है। उन्होंने चारों और खनन माफियाओं को लगा रखा है। जब प्रदेश को खतरा होगा तो स्वाभाविक है भट्ट को भी खतरा ही होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बागियों के टिकट मामले को टाल गए
रामनगर। सांसद भगत सिंह कोश्यारी पार्टी की ओर से विधानसभा चुनावों में भाजपा में शामिल हुए बागियों को टिकट दिए जाने का सवाल पूछा गया तो वह इसे हंसी में टाल गए। इस मामले में उन्होंने कुछ भी साफ नहीं किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed