फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   We are associated with BJP not just now but since last 10 years...

Nainital News: हम आज नहीं दस साल से भाजपा से जुड़े हैं...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
We are associated with BJP not just now but since last 10 years...
नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य। 
भीमताल (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के चापड़ से जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा ने हल्द्वानी में कहा कि हम जितने भी जिला पंचायत सदस्य हैं, वह दस सालों से भाजपा से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


हल्द्वानी में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल की प्रेस वार्ता के बाद तरुण शर्मा जब वाहन में सवार हुए तो पत्रकारों ने उनसे सवाल किए। तरुण शर्मा ने कहा कि वह पहले भी भाजपा युवा मोर्चा में रहे हैं, पार्टी के साथ थे और रहेंगे। तरुण ने भाजपा जिंदाबाद और पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के साथ कहा कि कांग्रेस पार्टी के साथ न वो थे और न उनकी विचारधारा मिलती है। उन्होंने कहा कि हम पुष्पा नेगी के साथ निर्दलीय के तौर पर गए थे। जब 11 अगस्त को पुष्पा नेगी ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की तो हमें आत्मा से दुख हुआ इसलिए हमने दोबारा भाजपा की ओर रुख किया है। शर्मा ने कहा कि हमारे जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो हमारे लोग थे, हमें वह लेकर आए हैं। हमारे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है। शर्मा ने कहा कि हम वोट देने गए थे, आपस में ही इनका ऐसा ही चल रहा था। हमने माहौल खराब देखा तो हम वहां से आ गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed