{"_id":"6837753e720170705808e0c9","slug":"waterlogging-in-many-areas-of-the-city-due-to-rain-for-about-45-minutes-haldwani-news-c-337-1-shld1032-122248-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पौन घंटे की बारिश में शहर के कई इलाकों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पौन घंटे की बारिश में शहर के कई इलाकों में जलभराव
विज्ञापन
आनंद पुरी में हुए जल भराव के बीच गुजरते लोग। संवाद
हल्द्वानी। शहर के कई इलाकों में सुबह करीब साढ़े नौ बजे से पौन घंटे जमकर बारिश हुई। बारिश से बचने के लिए लोग सुरक्षित स्थान पर खड़े नजर आए। कुछ इलाकों में निकासी नहीं होने से सड़क पर पानी बहने लगा। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हालांकि रामपुर रोड समेत कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को नैनीताल समेत पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश के कारण शहर के नवाबी रोड, तहसील परिसर समेत कॉल टैक्स रोड पर जलभराव हो गया। आनंदपुरी में एक घर में भी पानी घुस गया। इस पर परिजन पानी निकालने में जुटे रहे। बारिश के दौरान लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। शहर की सड़कों पर गड्ढे होने के कारण उनमें पानी भर गया। इससे लोगों को पैदल चलने और दोपहिया चलाने में दिक्कत झेलनी पड़ी। जगह जगह चोक नालियां चोक होने से सारा कचरा सड़क पर फैल गया। कुछ देर बाद बारिश थमने पर लोग गंतव्य को रवाना हो सके। हालांकि बारिश के बाद धूप निकल आई और उमस भी बढ़ गई। इधर बारिश के बाद तापमान में भी कमी आई और अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम पारा 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम 22.9 और न्यूनतम पारा 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा।