{"_id":"68c9cfce748b17fd7502a6f5","slug":"water-was-received-from-gaula-after-seven-hours-the-utensils-of-the-consumers-remained-empty-in-the-morning-shift-haldwani-news-c-337-1-hld1039-125533-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: गौला से सात घंटे बाद मिला पानी, सुबह की पाली में उपभोक्ताओं के बर्तन रहे खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: गौला से सात घंटे बाद मिला पानी, सुबह की पाली में उपभोक्ताओं के बर्तन रहे खाली
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला का जलस्तर 14 हजार पार करने के बाद बैराज के गेट खोल दिए गए। इससे जल संस्थान का फिल्टर प्लांट ठप हो गया। रात 10 बजे बंद हुआ पानी मंगलवार सुबह पांच बजे खोला गया। इसके चलते शहर की दो लाख की आबादी प्रभावित रही। बिठौरिया, ऊंचापुल, मुखानी, दमुवाढूंगा, आवास विकास, बरेली रोड, रामपुर रोड, मंगलपड़ाव आदि क्षेत्रों में सुबह की पाली में पेयजल संकट बना रहा।
सोमवार रात हुई बारिश के बाद सिंचाई विभाग ने जल संस्थान की जलापूर्ति ठप कर दी थी। जलस्तर 14018 क्यूसेक रिकार्ड होने के बाद बैराज के गेट रात भर खोलने पड़े। जल संस्थान के ईई रवि लोशाली ने बताया कि सात घंटे पानी बंद होने से पेयजलापूर्ति प्रभावित हुई। शाम की पाली में पेयजलापूर्ति सामान्य हो गई थी। शाम आठ बजे गौला का जलस्तर 2083 क्यूसेक पहुंचा था।
-- -
इस सीजन की सबसे अधिक बारिश 238 मिमी
इस साल सबसे अधिक बारिश 194 मिमी का रिकार्ड टूट गया है। सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियंता प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार सुबह से मंगलवार सुबह छह बजे तक काठगोदाम में 238 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।