{"_id":"64fe2e2e64e5c78bb70cb4b7","slug":"water-was-not-available-throughout-the-day-due-to-silt-haldwani-news-c-337-1-ha11001-870-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सिल्ट आने से दिनभर नहीं मिला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सिल्ट आने से दिनभर नहीं मिला पानी
Mon, 11 Sep 2023 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 11 Sep 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला बैराज में सिल्ट आने से रविवार को शीशमहल और शीतलाहाट प्लांट से पेयजल आपूर्ति ठप रही। इस दौरान नैनीताल रोड, शीशमहल, दमुवाढूंगा, काठगोदाम और बरेली रोड समेत गौला आच्छादित इलाकों में रविवार दिनभर पानी नहीं मिला। ग्रामीण और कुछ शहरी इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से नलकूपों का संचालन भी प्रभावित हुआ।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रवि शंकर लोशाली ने बताया कि गौला से सुबह साढ़े सात बजे सिल्ट बढ़ने के चलते सप्लाई बाधित रही। दिन में 11 बजे बाद आपूर्ति को सुचारु कर दिया गया। दोपहर एक बजे पानी में सिल्ट बढ़ने के बाद आपूर्ति रुक गई जिससे गौला आच्छादित इलाकाें में पेयजल आपूर्ति बाधित रही।
पानी बांटने के लिए एक टैंकर मिला
हल्द्वानी। शहरों में टैंकरों की कमी से जूझ रहे जल संस्थान को जल्द ही एक नया टैंकर मिलने जा रहा है। नैनीताल से एक टैंकर आने के बाद जल संस्थान के पास आठ टैंकर हो जाएंगे। जल संस्थान के महाप्रबंधक डीके सिंह ने बताया कि हल्द्वानी में विभागीय टैंकरों की कमी और जरूरत को देखते हुए टैंकर की संख्या को बढ़ाया जा रहा है। जल्द ही नैनीताल से एक टैंकर हल्द्वानी भेजा जाएगा जिससे प्रभावित इलाकों में पानी की सप्लाई करने में आसानी होगी।