फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Water supply from the filter plant halted in the evening; no water available this morning either.

Nainital News: फिल्टर प्लांट से शाम को जलापूर्ति ठप, आज सुबह भी नहीं मिलेगा पानी

Sat, 06 Jun 2026 02:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 06 Jun 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Water supply from the filter plant halted in the evening; no water available this morning either.
हल्द्वानी। शीशमहल फिल्टर प्लांट से शुक्रवार रात जलापूर्ति ठप रही। यह क्रम शनिवार सुबह तक चलेगा। इससे हाइडिल गेट काठगोदाम से कठघरिया तक की 70 हजार की आबादी प्रभावित रहेगी। जल संस्थान को पनचक्की से चौफुला होते हुए नहर कवरिंग के बाद पानी की लाइनों को शिफ्ट किया जाना है। इसके चलते अपराह्न चार बजे से फिल्टर प्लांट नंबर-तीन से रात पानी बंद कर दिया गया। संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि 12 इंच व्यास वाली लाइन से इंटर कनेक्शन शिफ्ट किए जाने हैं। इसके लिए रात तक काम किया जाएगा।
विज्ञापन



यह क्षेत्र रहेंगे प्रभावित
पॉलीशीट, मल्ली बमौरी, बिठौरिया, ऊंचापुल, ब्लॉक, मुखानी, साकेत विहार, कठघरिया, कमलुवागांजा रोड, हरिनगर, पीलीकोठी, जज फार्म, बसंत विहार, नवाबी रोड, आदर्श कॉलोनी, कुसुमखेड़ा, अंबिका विहार।
विज्ञापन



लाइन ढूंढने में लगा समय
जल संस्थान की ओर से लाइन से इंटर कनेक्शन का काम बीती बुधवार की रात ही करना था। बाद में इसके लिए बृहस्पतिवार का दिन निर्धारित किया गया लेकिन इंटरकनेक्शन वाली लाइन न मिलने से देरी हुई। शुक्रवार को खोदाई में पुरानी लाइन को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
पनचक्की नहर कवरिंग क्षेत्र में सड़क पर बिछी पाइपलाइन से इंटरकनेक्शन करने हैं। इसके लिए प्लांट नंबर-तीन से आंशिक तौर पर आपूर्ति प्रभावित रहेगी। - चंदन सिंह देवड़ी, सहायक अभियंता जल संस्थान



जगदंबानगर में पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त होने से पानी का संकट
हल्द्वानी। वार्ड-आठ नवाबी रोड के जगदंबा नगर में पेयजल निगम की ओर से बिछाई जा रही पाइपलाइन के कारण पुरानी पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। ऐसी लाइनों को न जोड़ने से पानी सड़कों पर बह रहा है और लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ठेकेदार लापरवाही से काम करा रहा है लेकिन कार्यदायी संस्था के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वार्ड पार्षद रवि वाल्मीकि ने बताया कि जल संस्थान और जल निगम के बीच आपसी तालमेल न होने से वार्डवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed