{"_id":"6ad51f28f91a666a07082321","slug":"haldwani-block-emerges-victorious-in-district-level-athletics-competition-haldwani-news-c-337-1-ha11015-137969-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हल्द्वानी ब्लॉक ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हल्द्वानी ब्लॉक ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मारी बाजी
Mon, 19 Oct 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को हल्द्वानी ब्लॉक ने पहला स्थान प्राप्त किया। धारी ब्लॉक दूसरे स्थान पर रहा।
बिड़ला स्कूल में आयोजित अंडर-17 बालिका वर्ग की 4×100 मीटर रिले दौड़ में हल्द्वानी पहला और धारी ब्लॉक ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक वर्ग की रिले स्पर्धाओं में भी हल्द्वानी ब्लॉक ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में ओखलकांडा दूसरे और रामनगर तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में धारी ब्लॉक दूसरे तथा रामगढ़ ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा। क्रॉस कंट्री दौड़ के बालिका वर्ग में हल्द्वानी की दीपा नेगी ने और बालक वर्ग में दीपक सिंह बोहरा ने पहला स्थान प्राप्त किया।