{"_id":"575f022a4f1c1bf82311b7e8","slug":"water-institute-s-office-threatened-to-throw","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संस्थान का ऑफिस फूंकने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संस्थान का ऑफिस फूंकने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
जलसंस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामनगर। मोहल्ला खताड़ी में पानी नहीं आने पर रोजेदारों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। जल संस्थान पहुंचे रोजेदारों ने पहले तो एई जेपी यादव के साथ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। बाद में आफिस फूंकने की धमकी दे डाली। रोजेदारों के आक्रोश को ठंडा करने के लिये अधिकारियों के पसीने छूट गए।
सोमवार की सुबह जल संस्थान पहुंचे खताड़ी के रोजेदारों ने आरोप लगाया मोहल्ले में एक सप्ताह से पीने का पानी नहीं आ रहा है। जिससे शाम का रोजा खोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया पानी नहीं आने के बारे में विभाग को कई बार बताया गया। लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी ने पेयजल व्यवस्था सुधारने की पहल नहीं की। रोजेदारों ने आफिस के बाहर प्रदर्शन करते हुए शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग दोहराई। इस दौरान रोजेदारों की एई से भी तीखी बहस हुई। एई जेपी यादव ने 24 घंटे के भीतर पेयजल व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया। जिससे बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान असजद अली, मो. फुरकान, साहिद, चॉद खान, शाकिर, मूसा, सोनम, यूनुस अंसारी, आसमा, अकीला, असलम, शहनाज, नूर जहां समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन