फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Water Institute Performance

इंदरपुरी और शक्ति विहार कालोनी के लोगों का जल संस्थान में प्रदर्शन

Fri, 22 May 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 22 May 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
Water Institute Performance

पेयजल संकट को लेकर इंदरपुरी और शक्ति विहार के लोगों ने बृहस्पतिवार को जल संस्थान में प्रदर्शन किया और पर्याप्त आपूर्ति कराने की मांग की।

विज्ञापन


व्यापार मंडल के जिला महासचिव मनोज जोशी के नेतृत्व में शक्ति विहार के लोग जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। अधिशासी अभियंता केसी पांडे के अवकाश पर होने के कारण लोगोें ने अधिशासी अभियंता संतोष उपाध्याय और सहायक अभियंता विनोद कुमार श्रीवास्तव का घेराव कर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि वाल्ब में खराबी के कारण पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन की धमकी दी।
विज्ञापन


सहायक अभियंता आरपी डोबवाल ने बताया कि श्रीवास्तव को मौके पर भेजा गया था। वाल्ब की दिक्कत के कारण आखिरी मकान तक पानी नहीं पहुंच रहा है। शुक्रवार को व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मोनिका तिवारी, रमा कार्की, नीमा, गीता आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नीलियम कालोनी के लोगों ने भी पर्याप्त आपूर्ति न होने पर जल संस्थान में प्रदर्शन किया। महिला विकास एवं पर्यावरण प्रसार समिति की अध्यक्ष बबली वर्मा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला से मिला। वर्मा ने कहा कि एक टैंकर पानी जल संस्थान से नई बस्ती आता है और संख्या अधिक होने के कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। उन्होंने मेयर से एक अतिरिक्त टैंकर भेजने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed