{"_id":"575713534f1c1bee5a9c5564","slug":"water-in-tehsil-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए तहसील में प्रर्दशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए तहसील में प्रर्दशन
अमर उजाला ब्कायूरो, लाढूंगी(नैनीताल)।
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कालाढूंगी(नैनीताल)। नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच के निवासियों ने मंगलवार को जल संस्थान के खिलाफ वार्ड की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए तहसील में प्रदर्शन किया। कालाढूंगी विकास मंच के बैनर तले एकत्रित क्षेत्र के निवासियों का आरोप है कि जल संस्थान के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते वार्ड नंबर पांच में विगत एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बंद पड़ी हुई है।
स्थानीय निवासी पेयजल के लिए नहरों का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। पूर्व सभासद अतीक अहमद ने बताया कि जल संस्थान के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते वार्ड नंबर पांच में विगत सप्ताह से पानी के एक बूंद भी नही टपक रही है। विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र व्यवस्था नहीं सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान अली हुसैन, नसीर अहमद, छोटी बेगम, फूल जहां, तनवीर अहमद, राजू पाल, मो. यामीन, मो. शादाब, परवेज सिद्दीकी, केला देवी आदि थे।