फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   water from the sewage treatment plant will be used in the trenching ground Haldwani

Uttarakhand News: अब ट्रंचिंग ग्राउंड में होगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पानी का इस्तेमाल, प्रस्ताव तैयार

Tue, 09 Dec 2025 10:34 AM IST
हीरा मेहरा नवनीत सिंह
नवनीत सिंह Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 09 Dec 2025 10:34 AM IST
सार

गौला रोखड़ में बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का बेकार पानी इस्तेमाल में लाया जाएगा। नगर निगम ट्रंचिंग ग्राउंड में वेस्ट टू चारकोल प्लांट के लिए पानी की आपूर्ति करेगा। इसके लिए जल निगम ने 1.10 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है।

विज्ञापन
water from the sewage treatment plant will be used in the trenching ground Haldwani
हल्द्वानी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर के गौला रोखड़ में बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का बेकार पानी इस्तेमाल में लाया जाएगा। नगर निगम ट्रंचिंग ग्राउंड में वेस्ट टू चारकोल प्लांट के लिए पानी की आपूर्ति करेगा। इसके लिए जल निगम ने 1.10 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है।

विज्ञापन

नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (एनटीपीसी) को ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े से कोयला बनाने वाला प्लांट लगाना है। इसका पूर्व में अनुबंध हो चुका है। इसके मद्देनजर नगर निगम कूड़े के ढेर को हटाकर करीब 10 एकड़ भूमि खाली करवा रहा है। साथ ही एसटीपी से निकलने वाले पानी को ट्रंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। करीब एक किलोमीटर लाइन बिछाने के बाद प्लांट को रोजाना पांच लाख लीटर की आपूर्ति की जाएगी।

विज्ञापन

 

कूड़े के ढेर से मिलेगी निजात
गौलापार बाइपास स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में हल्द्वानी के अलावा नैनीताल, लालकुआं, भीमताल, भवाली पालिका से भी रोजाना कचरा पहुंचता है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों का कूड़ा भी यही डंप किया जाता है। इसकी वजह से ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े का ढेर लगा रहता है। एनटीपीसी का प्लांट लगने के बाद कूड़े के ढेर से भी निजात मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसटीपी से निकलने वाले पानी का उपयोग करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। ट्रंचिंग ग्राउंड में होने वाले निर्माण कार्याें के साथ ही एनटीपीसी को सहूलियत होगी। - परितोष वर्मा, नगर आयुक्त

नगर निगम की योजना संबंधी प्रस्ताव तैयार किया गया है। लाइन बिछाने के साथ ही पंप हाउस और टैंक भी बनाया जाना है। धनराशि स्वीकृत होने पर काम शुरू किया जाएगा। - एके कटारिया, अधिशासी अभियंता जल निगम
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed