फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Water demand

पानी के लिए ईई का किया घेराव 

Tue, 24 May 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Tue, 24 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन

हल्द्वानी। छह माह से पेयजल समस्या से जूझ रहे उत्तरी गौजाजाली के लोगों ने सोमवार को जल संस्थान में अधिशासी अभियंता का घेराव किया। अधिशासी अभियंता को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने 15 दिन के भीतर समस्या दूर न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना था छह माह से क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है। कई बार जल संस्थान को समस्या से अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। दो माह से क्षेत्रवासी पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर हैं। अधिशासी अभियंता का घेराव कर ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विभाग के खिलाफ वृहद आंदोलन किया जायेगा।

विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने वालों में मनोज जोशी, डा. यूनुस अहमद, प्रो. सिराज अहमद, खालिद हुसैन, देवेंद्र जोशी, गंगा उप्रेती, हंसा दत्त जोशी, वकार अहमद, ओसामा रहमत आदि थे। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उनियाल के नेतृत्व में जल संस्थान पहुंचे नवाबी रोड क्षेत्रवासियों ने भी ईई को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जय दुर्गा कालोनी, जगदंबा नगर और कुल्यालपुरा में दस दिन से नलों में पानी नहीं आ रहा है। जगदंबा नगर का ट्यूबवेल भी कई दिनों से खराब है । उन्होंने जय दुर्गा कालोनी में चार इंच की नई पाइप लाइन डलवाने और ट्यूबवेल में स्टेबलाइजर लगाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में रवि वाल्मीकि, राकेश बाल्मीकि, मुकेश पांडे, जीवन पांडे, कौस्तुभ मिश्रा, महेंद्र कश्यप, पप्पू आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed