{"_id":"6639bf0bacb9292416017fa0","slug":"water-crisis-in-haldwani-uttarakhand-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani News: पेयजल को लेकर मचा हाहाकार, हल्द्वानी में जल संकट; तीन नलकूप खराब...बूंद-बूंद को तरस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani News: पेयजल को लेकर मचा हाहाकार, हल्द्वानी में जल संकट; तीन नलकूप खराब...बूंद-बूंद को तरस रहे लोग
Tue, 07 May 2024 11:13 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 07 May 2024 11:13 AM IST
सार
हल्द्वानी में पेयजल समस्या बढ़ती जा रही है। ग्रामीण इलाकों में सिंचाई विभाग के नलकूपों से पीने के साथ सिंचाई के पानी की व्यवस्था होती है, लेकिन छड़ायल नयाबाद, किशनपुर और बच्चीनगर में सिंचाई नलकूप खराब होने से पेयजल किल्लत भी बनी है।
विज्ञापन
water
- फोटो : istock
विस्तार
हल्द्वानी शहर में बढ़ती गर्मी के साथ पेयजल समस्या भी बढ़ती जा रही है। ग्रामीण इलाकों में सिंचाई विभाग के नलकूपों से पीने के साथ सिंचाई के पानी की व्यवस्था होती है, लेकिन छड़ायल नयाबाद, किशनपुर और बच्चीनगर में सिंचाई नलकूप खराब होने से पेयजल किल्लत भी बनी है।
विज्ञापन
सोमवार को भी विभाग की ओर से तीनों नलकूपों की मरम्मत का कार्य जारी रहा। जलसंस्थान की ओर से पेयजल संकट वाले इन क्षेत्रों में टैंकरों से पानी बंटवाया जा रहा है। जलसंस्थान के ईई आरएस लोशाली ने बताया कि फिलहाल जलसंस्थान का कोई नलकूप खराब नहीं है।
विज्ञापन
पेयजल संकट से जूझ रहे इलाकों में टैंकर भेजकर आपूर्ति कराई जा रही है। इस दौरान कठघरिया, दमुवाढ़ूंगा, काठगोदाम- गौलापार गेट, किशनपुर, लोहरिया साल आदि क्षेत्रों में 10 टैंकर के माध्यम से पानी बंटवाया गया है। वहीं दमुवाढूंगा में अधिक समस्या होने के कारण दो अतिरिक्त टैंकर भेजकर आपूर्ति कराई गई है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Haldwani: 83 करोड़ रुपये दबाए बैठे हैं 45 बकायेदार, चल रही सरफेसी की कार्रवाई, संपत्ति जब्त कर होगी नीलामी
बाजार क्षेत्र में भी छाया पानी का संकट
बेस अस्पताल के समीप लीक हो रही पुरानी पेयजल लाइन की मरम्मत कार्य के चलते बाजार क्षेत्र में करीब 50 परिवारों के सामने पानी की समस्या बनी हुई है। सोमवार को भी मरम्मत कार्य पूरा न होने से पानी बर्बाद होता रहा। सहायक अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि पाइप लाइन की मरम्मत का काम दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा।